पत्नी सोती रही, पति का हो गया कत्ल: घर में घुसकर मर्डर करने वाला करीबी ही निकला, 13 दिन बाद गिरफ्तार

दंतेवाड़ा में आपसी रंजिश के चलते युवक ने अपने ही करीबी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने घटना के 13 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Updated On 2025-10-28 15:05:00 IST

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पोदिया कर्मा

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था। यहां पर घर में सो रहे युवक का व्यक्ति ने गला काटकर मौत के घाट उतार दिया था। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने 13 दिन बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतक के ही गांव का रहने वाला करीबी बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बचेली थाना क्षेत्र का है। 15 अक्टूबर को मंझारपारा में नवाखाई का त्योहार था। इसके एक दिन पहले 14 अक्टूबर को एक व्यक्ति की खून से लथपथ लाश मिली थी। बताया रहा है कि, मृतक राजू कर्मा अपने घर के आंगन में सो रहा था इसी बीच गांव के ही व्यक्ति ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर ही राजू कर्मा की मौत हो गई।

13 दिन बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने घटना के 13 दिन बाद हत्या के आरोपी पोदिया कर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारा मृतक के ही गांव का रहने वाला उसका करीबी है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक और आरोपी दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते आरोपी ने धारदार हथियार से राजू कर्मा को मौत के घाट उतार दिया।

Tags:    

Similar News

खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

बलौदा बाजार में लॉन्च हुई ‘महिला टीम शक्ति': महिलाओं की सुरक्षा के लिए SP की पहल, मोटरसाइकिल रैली के साथ किया शुभारंभ

किसान आज और कल बेच सकेंगे धान: 50 हजार ऐसे जिनके टोकन कट चुके पर धान नहीं बिका

पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो: तीन पर्यटकों की गई जान, 6 गंभीर रूप से घायल

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन