बिलासपुर शहर के करीब पहुंचे हाथी: नगोई में एक महिला को मार डाला, दूसरी महिला और बच्चे को किया घायल, वन विभाग अलर्ट

बिलासपुर से सटे नगोई में हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक और महिला और बच्चा घायल हो गया है। वन विभाग की टीम हाथी की निगरानी में जुट गई है।

Updated On 2025-12-12 13:34:00 IST

 हाथी के पदचिन्ह 

पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हाथी की आमद देखने को मिली है। यहां के ग्राम नगोई में हाथी ने आक्रामक होकर महिलाओं और बच्चों पर हमला कर दिया। इस दौरान हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी महिला और बच्चा घायल हो गया है। मृत महिला को सिम्स मर्च्यूरी भेज दिया गया है।

हाथी के हमले में घायल एक महिला और बच्चे का इलाज चल रहा है। कुछ दिन पहले सीपत में भी महिला पर हाथी ने हमला किया था। इसके बाद अब हाथी सीपत के जंगल से भटककर नगोई तक पहुंचा गया है। इस दौरान हाथी के पदचिन्ह का वीडियो भी सामने आया है। वहीं हाथी की धमक से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।

वन विभाग अलर्ट
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर है। लगातार हाथी की निगरानी के साथ ही लोगों की दूर रहने की चेतावनी दी जा रही है। 

Tags:    

Similar News

सरगुजा में छात्र पर क्रूरता: बरसाए गए 13 डंडे, पैरों में खून जमने के निशान

हरिभूमि-आईएनएच का कांकेर में जिला संवाद: सरकार-प्रशासन, जनता के बीच होगी सीधी बातचीत

संत समागम समारोह में पहुंचे सीएम साय: बोले- कबीरपंथ का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव

छत्तीसगढ़ को रेलवे के लिए बजट में मिले 7 हज़ार 470 करोड़: यह पिछली सरकार के वक्त से 24% ज्यादा, सीएम ने पीएम का जताया आभार