'सतर्क' ऐप की सतर्कता से पकड़ा गया कोचिया: धान की फसल अभी खेत में ही खड़ी है और उसके नाम पर सोसाइटी में बिक गया धान
धान खरीदी पूरे प्रदेश में चल रही है। सभी सोसाइटियों में किसान स्वयं अपने पंजीयन नंबर के आधार पर धान लाकर बेचते हैं।
File Photo
रायपुर। धान खरीदी पूरे प्रदेश में चल रही है। सभी सोसाइटियों में किसान स्वयं अपने पंजीयन नंबर के आधार पर धान लाकर बेचते हैं। डोंगरगांव के मेढा बिक्री केंद्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें किसान के खेत में फसल खड़ी है, लेकिन सोसाइटी में उसके नाम से धान बिक्री किया जाना पाया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, एक दिसंबर को धान उपार्जन केंद्र मेढा का औचक निरीक्षण अनुविभागीय अधिकारी एवं नायब तहसीलदार द्वारा किया गया। ग्राम राका के फुटकर व्यापारी लालजी सिन्हा द्वारा कृषक लिखन कंवर निवासी पिपरिया तहसील डोगरगढ़ को धोखे में रखकर उनकी कृषक धान पंजीयन के विरुद्ध 28 नवंबर को 260 क्विंटल धान उपार्जन केंद्र मेढा में बिक्री किया जाना पाया गया। उसके बाद पुनः 1 दिसंबर को 244 क्विंटल धान अवैध विक्रय किए जाने का प्रयास भी किया गया।
फुटकर व्यापारी लालजी सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की
सत्यापन के दौरान कृषक के खेत में धान कटाई नहीं होना पाया गया। कृषक द्वारा बयान में बताया गया कि लालजी सिन्हा द्वारा झूठी जानकारी एवं प्रलोभन देकर अवैध धान को धान उपार्जन केंद्र में अवैध तरीके से विक्रय के लिए लाया गया था। सत्यापन में यह पुष्टि हो जाने पर व्यापारी द्वारा बार-बार अवैध रूप से धान विक्रय किए जाने का प्रयास किया गया है। ग्राम राका के फुटकर व्यापारी लालजी सिन्हा के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है।
सतर्क ऐप से पकड़ा गया कोचिया सतर्क
ऐप की सतर्कता के चलते किसान के नाम पर धान बेच रहे कोचिए को पकड़ा गया है। जिला प्रशासन द्वारा कोचियों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही का व्यापक असर पड़ा है, इससे कोचियों में हड़कंप मचा हुआ है। राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर धान के अवैध परिवहन और कोचिंयों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर स्वयं इसकी निगरानी कर रहे है। आज इसी बड़ी कार्यवाही में सतर्कता ऐप के माध्यम से यह पता चला है कि राजनांदगांव जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम राका के फुटकर व्यापारी लालजी सिन्हा द्वारा सोसाइटी में दो-दो बार धान बेचा गया है।
एसडीएम ने जांच में पाया सही
एसडीएम डोंगरगढ़ ने शिकायत पर जांच की और अवैध धान बेचे जाने पर उसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की। कार्रवाई सतर्क एप की टीम की सतर्कता के चलते कार्रवाई सुनिश्चित हुई है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गेट पास के माध्यम से कोचिया ने दो बार सोसाइटी में धान बेचते नजर आया। इस पर जांच शुरू की गई और जांच को सही पाया गया।
कोचिया भेजा गया जेल
ग्राम राका के फुटकर व्यापारी लालजी सिंन्हा के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की गई है। सत्यापन में यह पुष्टि हो जाने पर व्यापारी द्वारा बार-बार अवैध रूप से धान विक्रय किए जाने का प्रयास किया गया है। लालजी सिन्हा निवासी ग्राम राका के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया।