जेपी नड्डा से मिले सीएम साय: छत्तीसगढ़ में त्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा, रेल मंत्री से भी की मुलाकात

सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री पी नड्डा और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर चर्चा हुई।

Updated On 2025-11-25 16:38:00 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले सीएम विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय दिल्ली प्रवास पर हैं। जहां पर उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर सार्थक चर्चा हुई। सीएम साय ने मुलाकात को लेकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जानकारी दी है।

सीएम साय ने ट्वीट करते हुए लिखा -आज नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री माननीय जे.पी. नड्डा जी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। बैठक में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य ढांचे के सुदृढ़ीकरण, अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और केंद्र-राज्य समन्वय को और प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। आगे लिखा- नड्डा जी का मार्गदर्शन और सहयोग, प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।





Tags:    

Similar News

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा: सीएम बोले- कौशल उन्नयन से जोड़कर युवाओं को बनाएं आत्मनिर्भर

तुलसी डोंगरी के जंगल में बनाई गई फायर लाइन: यहां पिछले साल 10 बार लगी थी आग, कटाई, कंट्रोल बर्निंग पर दिया गया प्रशिक्षण

सूरजपुर जिला भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित: चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री के साथ बनाई जंबो कार्यकारिणी, मंडल पदाधिकारियों की भी घोषणा