किसान की बेटी पहले प्रयास में बनी डिप्टी कलेक्टर: अनुसूचित जनजाति वर्ग से प्रदेश में हासिल किया प्रथम स्थान

CGPSC Merit List जारी कर दी गई है। सूची में मैनपाट के ग्राम काराबेल निवासी चंचल पैंकरा ने अनुसूचित जनजाति वर्ग से प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया।

Updated On 2025-11-21 19:31:00 IST

डिप्टी कलेक्टर बनी चंचल पैंकरा 

अनिल उपाध्याय- सीतापुर। छतीसगढ़ लोकसेवा आयोग द्वारा जारी परीक्षा परिणाम में किसान की बेटी चंचल पैंकरा ने अपने पहले प्रयास में ही डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

चंचल ने यह उपलब्धि अजजा वर्ग से पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करते हुए हासिल की है। विकास खंड मैनपाट के ग्राम काराबेल निवासी चंचल पैंकरा किसान परिवार से आती है। इनके पिता रघुवर प्रसाद पैंकरा किसान हैं, जो खेतों में सब्जी उगाकर उसे बाजार में बेचते हैं और माता श्रीमती सुंतिला पैंकरा गृहणी हैं।

माता-पिता के सपनों को किया साकार
पिता रघुवर प्रतिदिन सब्जी लेकर सीतापुर बेचने आया करते हैं, ताकि उच्च शिक्षा प्राप्त कर बेटी उनके सपनों को पूरा कर सके। आखिरकार डिप्टी कलेक्टर के रूप में चयनित होकर बेटी ने माता- पिता के सपनों को साकार कर दिखाया। चंचल की इस उपलब्धि से माता- पिता समेत पूरा क्षेत्र गौरवांवित महसूस कर रहा है।

Tags:    

Similar News

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा: सीएम बोले- कौशल उन्नयन से जोड़कर युवाओं को बनाएं आत्मनिर्भर

तुलसी डोंगरी के जंगल में बनाई गई फायर लाइन: यहां पिछले साल 10 बार लगी थी आग, कटाई, कंट्रोल बर्निंग पर दिया गया प्रशिक्षण

सूरजपुर जिला भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित: चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री के साथ बनाई जंबो कार्यकारिणी, मंडल पदाधिकारियों की भी घोषणा