मस्तूरी गोलीकांड में दो और गिरफ्तार: बिलासपुर का कांग्रेस नेता अकबर खान पकड़ा गया

बिलासपुर जिले के मस्तूरी में 28 अक्टूबर को हुई गोलीकांड में शनिवार को दो और लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से एक कांग्रेसी नेता अकबर खान बताया गया है।

Updated On 2025-11-01 19:08:00 IST

पुलिस की गिरफ्त में कांग्रेस नेता अकबर खान और देवेश सुमन

पंकज गुप्ते- बिलासपुर। मस्तूरी गोलीकांड मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने षड्यंत्र में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें कांग्रेसी नेता अकबर खान और देवेश सुमन उर्फ निक्कू की गिरफ्तारी हुई है। साथ ही माना जा रहा है इस पूरे गोलीकांड में कुछ और बड़े नाम सामने आ सकते है।

बता दें कि, 28 अक्तूबर को मस्तूरी थाना क्षेत्र में तिवारी होटल के बाहर कांग्रेस के जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह, चंद्रभान सिंह और राजू सिंह बैठे हुए थें। शाम 6 बजे दो बाइक में चार नकाबपोश हमलावर आए और कांग्रेस नेता नीतेश सिंह पर अंधाधुंध 12 से 14 राउंड फायरिंग कर दिया। हमलावरों के फायरिंग पर कांग्रेस नेता नीतेश सिंह ने भी काउंटर फायरिंग शुरू कर दिया। काउंटर फायरिंग शुरू होने पर चारों हमलावर मौके से फरार हो गए।

राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई का खुलासा
इस गोलीकांड में चंद्रभान सिंह और राजू सिंह के हाथ और पैरों पर गोली लगीं। दोनों घायलों को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी कर दी। महज कुछ ही घंटों में पुलिस ने मास्टरमाइंड विश्वजीत अनंत समेत 6 और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए पूरे गोलीकांड को राजनीति और वर्चस्व की लड़ाई बताया। खुलासा में पता चला कि विश्वजीत अनंत भी कांग्रेसी नेता हैं जिसे कांग्रेस ने पूर्व में निष्कासित कर दिया था। इस बीच पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। जिसमें एक घटना स्थल का सीसीटीवी फुटेज था जिसमें फायरिंग करते हमलावर दिख रहे है।

कड़ी से कउ़ी जुड़ती चली गई, कई और नाम आ सकते हैं सामने
वहीं अन्य फुटेज में कांग्रेस के नेता अकबर खान कई बार देवेश सुमन के ढाबे में दिखाई दे रहा है। कड़ी से कड़ी जोड़ और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान और देवेश सुमन को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक अभी कई और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

Tags:    

Similar News