बीजापुर में बड़ा नक्सली षड्यंत्र नाकाम: टिफिन में छुपा रखा था 10 किलो IED, सुरक्षा बलों ने कैसे किया नष्ट, देखिए VIDEO

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने सर्चिंग के दौरान स्टील टिफिन में छुपा लगभग 10 किलो IED बरामद कर सुरक्षित रूप से नष्ट किया।

Updated On 2025-11-20 17:06:00 IST

सुरक्षाबलों ने नष्ट किया 10 किलो IED

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। यहां भैरमगढ़ के चिहका-उसपरी मार्ग पर सुरक्षा बलों ने माओवादियों के बड़े मंसूबे को नाकाम कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, स्टील टिफिन में छुपा लगभग 10 किलो IED बरामद कर जवानों ने मौके पर सुरक्षित रूप से नष्ट किया। भैरमगढ़ थाना और बीडीएस टीम सर्चिंग पर थी, तभी इलेक्ट्रिक तार दिखने पर यह सफलता मिली।

दंतेवाड़ा में भी नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम
पिछले महीने भी 6 अक्टूबर को दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों की बड़ी साजिश को जवानो ने नाकाम कर दिया था। जवानो ने 5 KG का प्रेशर कुकर बम बरामद कर फैल कर दी है। दरअसल, सातधार-मालेवाही मार्ग पर नक्सलियों ने जवानो को नुकसान पहुँचाने के मंसूबे से IED बम प्लांट कर रखा था। CRPF195 बटालियन, बारसूर और मालेवाही थाने के जवानो ने IED बम बरामद कर मौके पर ही नेस्तनाबूद कर दिया। बता दें कि, सितंबर महीने इसी इलाके में नक्सलियों की IED की चपेट में आकर दो CRPF के जवान घायल भी हो चुके हैं।

कूकर में लगा हुआ था IED
गौरतलब है कि, 11 सितंबर 2025 को एक IED ब्लास्ट हुआ था, जिसकी चपेट में आने से दो जवान बुरी तरह घायल हो गए थे। इस घटना के बाद जवान लगातार आसूचना संकलन कर रहे थे और लगातार ऑपरेशन्स भी कर रहे थे। इसी कड़ी में सूचना मिली कि, IED लगा हुआ है। जिसके बाद जवानों ने उसे रिकवर कर ब्लास्ट किया गया। बताया जा रहा है कि, यह आईडी कूकर में लगा हुआ था और उसमे करीब 5 किलो के आसपास एक्सप्लोसिव लगा हुआ था। जिसे ब्लास्ट किया गया है।

नक्सलियों का क्रूर चेहरा आया सामने
वहीं पूरा बस्तर नक्सल हिंसा से त्रस्त है। पूरे अबूझमाड़ में जगह- जगह पर नक्सलियों ने IED बिछा रखी थी। बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदेपारा में नक्सलियों का एक और अमानवीय चेहरा सामने आया है। जहां IED ब्लास्ट की चपेट में आने से एक महिला नक्सली घायल हो गई। उसके साथी उसका इलाज करवाने की बजाय उसका हथियार लेकर उसे जंगल में छोड़कर भाग गए।

स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी जानकारी
इस घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मानवता का परिचय देते हुए घायल नक्सली को ग्रामीणों की मदद से उसका प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बीजापुर पहुँचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर दी जानकारी
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि, घायल माओवादी गुज्जा सोढ़ी विगत 06–07 वर्षों से मद्देड़ एरिया कमेटी में एसीएम-कन्ना बुच्चना के साथ पार्टी सदस्य के रूप में सक्रिय रही है। संगठन में अपने साथ 12 बोर का हथियार लेकर चलती थी।

Tags:    

Similar News