जवानों ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी: 10 किलो की IED बरामद कर किया सफलतापूर्वक डिफ्यूज

बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने 10 किलो का IED बरामद कर उसे सफलतापूर्वक डिफ्यूज किया है। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया था।

Updated On 2025-09-08 18:36:00 IST

IED बरामद 

गणेश मिश्रा- बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने 10 किलो का IED बरामद कर उसे सफलतापूर्वक डिफ्यूज किया है। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया था। जिसे जवानों ने सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया इस घटना का एक वीडियों भी सामने आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना गंगालूर क्षेत्र में डीआरजी बीजापुर और केरिपु 222 की संयुक्त टीम इलाके में सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान चेरपाल–पेद्दाकोरमा मार्ग पर जवानों की नजर सड़क किनारे बिछाए गए इलेक्ट्रिक तार पर पड़ी। शक होने पर जवानों ने इलाके की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक स्टील के टिफिन बॉक्स में लगभग 10 किलोग्राम का टिफिन बम और 3 किलोग्राम वजन का बीजीएल सेल IED बरामद हुआ। बम निरोधक दस्ते और केरिपु 222 वाहिनी के विशेषज्ञों ने मौके पर पहुंचकर बेहद सावधानी से इस बम को निष्क्रिय किया। 

जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाते हैं IED
इस पूरे मामले को लेकर सुरक्षा बलों का कहना है कि नक्सली लगातार इस तरह के कायराना तरीकों से सुरक्षाबलों और आम जनता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। लेकिन सतर्कता और मजबूत अभियान रणनीति के चलते उनकी मंशा कामयाब नहीं हो पा रही है।

Tags:    

Similar News

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा: सीएम बोले- कौशल उन्नयन से जोड़कर युवाओं को बनाएं आत्मनिर्भर

तुलसी डोंगरी के जंगल में बनाई गई फायर लाइन: यहां पिछले साल 10 बार लगी थी आग, कटाई, कंट्रोल बर्निंग पर दिया गया प्रशिक्षण

सूरजपुर जिला भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित: चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री के साथ बनाई जंबो कार्यकारिणी, मंडल पदाधिकारियों की भी घोषणा