विधायक रिकेश सेन को दिल्ली से आया बुलावा: बिहार की जीत पर 26 को भाजपा अध्यक्ष नड्डा के साथ भोज में होंगे शामिल

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बिहार चुनाव में पार्टी के लिए काम करने वाले दूसरे राज्य के नेताओं को भोज पर दिल्ली बुलाया है।

Updated On 2025-11-22 14:56:00 IST

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और विधायक रिकेश सेन

भिलाई नगर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निमंत्रण पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन 26 नवंबर को दिल्ली जाएंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली अप्रत्याशित विजय पर पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ प्रभारियों के भोज कार्यक्रम में श्री सेन शामिल होंगे। ‌

उल्लेखनीय है कि, बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक विजय से भाजपा में हर्ष की लहर है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा से प्रवेशी प्रभारी की भूमिका में थे। उनके प्रभार की अमनौर के साथ ही औरंगाबाद में भाजपा प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की है।

चुनाव के दौरान श्री सेन की सामाजिक बैठकें और मतदाताओं से धुआंधार जनसम्पर्क ने दोनों ही विधानसभा में भाजपा के वोट बैंक में बढ़ोत्तरी के साथ युवाओं का व्यापक समर्थन भी मिला। केंद्र और एनडीए के नेतृत्व से बिहार के लगातार विकास को श्री सेन ने अपनी टीम के साथ बखूबी मतदाताओं तक पहुंचाया।

यह बीजेपी लीडरशिप की जीत : रिकेश सेन
श्री सेन ने कहा कि, बिहार में एनडीए की शानदार जीत बीजेपी की लीडरशिप की जीत है। उन्होंने कहा कि, बिहार की जनता ने पीएम मोदी की लोगों के हक में काम करने वाली नीतियों पर मुहर लगाई है।

पीएम मोदी की सरकार ने देश में गरीबों के लिए घर, सभी के लिए शौचालय, बिजली, मुफ्त अनाज और 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज जैसे कल्याणकारी कार्य किए हैं। इसी कारण बिहार में बीजेपी‑एनडीए की सरकार बनी और भाजपा देश में लगातार चुनावी जीत हासिल कर रही है। उन्होंने कहा कि, लगातार जीत की परंपरा, पीएम मोदी की गरीब‑कल्याण योजनाओं के तहत देश को लोगों की तरफ से सुरक्षित करने के अभियान पर मुहर है।

Tags:    

Similar News