स्वच्छता पर जोन स्तरीय प्रतियोगिता: लावातरा हाईस्कूल की छात्राओं ने लहराया परचम

बेमेतरा जिले के लावातरा स्कूल के छात्राओं ने स्वच्छता की थीम पर जोन स्तरीय प्रतियोगिता में लहराया परचम है।

Updated On 2025-09-26 16:31:00 IST

लावातरा स्कूल के छात्राओं ने प्रतियोगिता में परचम लहराया

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के लावातरा स्कूल के छात्राओं ने स्वच्छता की थीम पर जोन स्तरीय प्रतियोगिता में लहराया परचम है। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छोत्सव थीम पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न स्तरों पर किया जा रहा है।

गुरुवार को जोन स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरदा में किया गया। जिसमें जोन के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, कविता लेखन, नारा लेखन,चित्रकला, वाद विवाद आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

ये रहे विजेता
इन प्रतियोगिताओं में शासकीय हाईस्कूल लावातरा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार प्रतियोगिताओं में चयनित होकर विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाए। इसमें वैष्णवी साहू कक्षा 10वीं और नंदिनी रजक कक्षा 10वीं ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम, भावना साहू कक्षा 10वीं चित्रकला में प्रथम, लिकेश्वरी साहू कक्षा 10वीं नारा लेखन में प्रथम और डाली साहू कक्षा 10वीं कविता लेखन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

बच्चों को दी शुभकामनाएं
विद्यालय के छात्राओं की इस उपलब्धि पर संस्था प्रमुख रविशंकर देशलहरे, व्याख्यातागण भुवन लाल साहू, अनुज राम साहू, शोभाश्विनी मेटिया, शहनाज बानो, जमुना साहू सहित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षकगण पुष्कर परगनिहा, हेमचंद साहू, ओंकार प्रसाद साहू, टीका राम साहू, वीणा देवी सारथी, अब्राहम एक्का, दिनेश कुमार साहू, लिलेश्वरी ठाकुर, धन्ना साहू, वंदना यादव, स्वयंसेवी शिक्षक युवराज साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्र को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है। 

Tags:    

Similar News