बेमेतरा की छात्रा के साहस का बजा डंका: जागेश्वरी ठाकुर ने गोल्ड पदक जीतकर मिनिस्ट्री आफ एजुकेशन में दर्ज किया अपना नाम

कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा जागेश्वरी ठाकुर के मार्सल आर्ट खेल में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड पदक जीतने पर मिनिस्ट्री आफ एजुकेशन डाक्यूमेंट्री बनाने जा रही है।

Updated On 2025-10-06 16:45:00 IST

गोल्ड मेडलिस्ट जागेश्वरी ठाकुर

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा जागेश्वरी ठाकुर ने भारतीय मार्सल आर्ट खेल में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड पदक जीता है। जागेश्वरी ठाकुर मार्सल आर्ट खेल में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड पदक जीतने वाली कस्तूरबा की पहली छात्रा बनीं हैं। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेमेतरा की छात्रा जागेश्वरी ठाकुर का जीवन साहस और सकारात्मक बदलाव की मिसाल है। छोटे से गांव सूरजपुरा विकासखंड बेरला जिला बेमेतरा से राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने का सफर संघर्षपूर्ण रहा।

इसमें मुख्य भूमिका कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बेमेतरा की रही। जिसने ग्रामीण तथा पिछड़े क्षेत्रों की प्रतिभाओं को समझकर निखारने का कार्य किया। यहां शिक्षा के अलावा व्यावसायिक शिक्षा जैसे कराटे, खेल, नृत्य, सिलाई, क्राफ्ट के कार्यों का प्रशिक्षण जागेश्वरी जैसे बच्चियों के लिए वरदान साबित हुआ। पिछड़े और परिस्थिति को चुनौती देते हुए जागेश्वरी ठाकुर ने गतका खेल को अपनी सबसे बड़ी ताकत बनाया और संकुचित सोच को विस्तार देते हुए शाला के समस्त नियमों, अनुशासन का पालन करते हुए नियमित अभ्यास और लगन से अपना खेल तथा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार में अपना नाम दर्ज करने वाली दूसरी छात्रा बन गई है। 


जागेश्वरी ठाकुर पर बनाई जा रही डाक्यूमेंट्री
जागेश्वरी ठाकुर की सफलता की कहानी पर डाक्यूमेंट्री फिल्म खेल एवं शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बनाया गया है। जो अवश्य ही ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के बच्चों के लिए मिशाल बन उन्हें प्रेरणा देती रहेंगी। राष्ट्रीय स्तर पर मार्शल आर्ट में स्वर्ण पदक जीतकर जागेश्वरी ठाकुर ने साबित किया कि, मेहनत और लगन से हर सपना साकार किया जा सकता है। आज शिक्षकों के मार्गदर्शन से वह अनगिनत छात्राओं के लिए प्रेरणा और सफलता की मिसाल बन चुकी है। उसकी इस सफलता की कहानी पर शॉर्ट डॉक्युमेंट्री फिल्म खेल एवं शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा बनाया गया है। जिससे देश की अन्य बेटियां पिछड़े तथा ग्रामीण परिवेश से संघर्ष कर आगे बढ़े उनके लिए की कहानी प्रेरणादायक बन उनके हौसलों को नई उड़ान अवश्य प्रदान करेगी।

गोल्ड पदक जीतने वाली कस्तूरबा स्कूल की पहली छात्रा
जागेश्वरी ठाकुर भारतीय मार्सल आर्ट खेल में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड पदक जीतने वाली कस्तूरबा की पहली छात्रा बनी साथ ही उनके जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म बनी ऐसी कस्तूरबा की द्वितीय बालिका में अपना नाम दर्ज किया। जागेश्वरी ठाकुर ने शाला परिवार, अपने गांव, बेमेतरा जिले तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश को अपने इस कार्य से गौरवान्वित किया है। इस सफलता के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेमेतरा की अधीक्षिका भारती घृतलहरे, शिक्षिकाएं ममता गुरुपंच, राजकिरण मिश्रा, गायत्री साहू, विजयलक्ष्मी परगनिहा, दीप्ति, सावित्री, नेहा वर्मा समस्त शाला परिवार ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Similar News