कृषि मंत्री शिवराज सिंह की बड़ी घोषणा: केंद्रीय मखाना बोर्ड में शामिल होगा छत्तीसगढ़, किसान अपना उत्पाद सीधे बेच सकेंगे

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मखाना बोर्ड में छत्तीसगढ़ को शामिल करने की बड़ी घोषणा की है। जिसके बाद अब प्रदेश के मखाना किसान अपना उत्पाद सीधे बेच सकेंगे।

Updated On 2025-11-19 17:05:00 IST

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी में किसान सम्मान निधि हस्तांतरण कार्यक्रम आयोजित की गई जिसमें केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मखाना उत्पादक किसानों से मुलाकात के बाद मखाना को लेकर बड़ी घोषणा की है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, केंद्रीय मखाना बोर्ड में छत्तीसगढ़ को शामिल किया जाएगा।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा- केंद्रीय मखाना बोर्ड में शामिल होने से छत्तीसगढ़ के मखाना उत्पादक किसान अपना उत्पाद सीधे विक्रय कर सकेंगे। अब तक बिहार को ही मखाना उत्पादक राज्य के रूप में जाना जाता था। लेकिन छत्तीसगढ़ में मखाना का उत्पादन बढ़ रहा है। इसलिए छत्तीसगढ़ को मखाना बोर्ड में शामिल किया जाएगा।


किसानों ने मखाना की माला से किया स्वागत
धमतरी के किसानों ने शिवराज सिंह चौहान का स्वागत मखाना से बने माला से किया था। शिवराज सिंह चौहान ने मखाना उत्पादन के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने तत्काल मखाना बोर्ड में छत्तीसगढ़ को शामिल करने की घोषणा कर दी। वहीं अब इस घोषणा के बाद से छत्तीसगढ़ के किसान अपना मखाना बोर्ड के माध्यम से सीधे विक्रय कर सकेंगे। 

Tags:    

Similar News

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समीक्षा: सीएम बोले- कौशल उन्नयन से जोड़कर युवाओं को बनाएं आत्मनिर्भर

तुलसी डोंगरी के जंगल में बनाई गई फायर लाइन: यहां पिछले साल 10 बार लगी थी आग, कटाई, कंट्रोल बर्निंग पर दिया गया प्रशिक्षण

सूरजपुर जिला भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित: चार उपाध्यक्ष, दो महामंत्री के साथ बनाई जंबो कार्यकारिणी, मंडल पदाधिकारियों की भी घोषणा