प्रबोधन सत्र : प्रेम प्रकाश पांडे ने विधायकों को दिए कई टिप्स, चंद्राकर बोले- मैं विद्यार्थी भाव से विधानसभा में आता हूं

विधानसभा में प्रबोधन सत्र का दूसरा दिन है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय और विधायक अजय चंद्राकर ने आज नव निर्वाचित विधायकों को सदन को लेकर कई टिप्स दिए। 

By :  Ck Shukla
Updated On 2024-01-21 14:30:00 IST
प्रबोधन सत्र को संबोधित करते हुए

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा में प्रबोधन सत्र के दूसरे दिन रविवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय और विधायक अजय चंद्राकर ने विधायकों को सदन संबंधी कई टिप्स दिए। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने विधायकों को बजट के संबंध में कई जानकारियां दी। वहीं विधायक अजय चंद्राकर ने प्रश्नकाल को लेकर कई जानकारियां दी।

प्रबोधन सत्र को सुनते हुए विधायक 

पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने प्रबोधन सत्र को लेकर मीडिया से चर्चा में कहा कि, 50 नए विधायक चुनकर आए हैं। अच्छे और गंभीर लोग चुनकर आए हैं। विधायकों ने बड़ी संख्या में काफी अच्छे प्रश्न किए। मुझे उम्मीद है कि, विधानसभा का स्तर और बहस का स्तर अच्छा होगा। उन्होंने आगे कहा कि, जन समस्याओं का निराकरण भी अच्छा होगा। यह प्रबोधन सत्र ऐसा है कि, रोज अच्छा सुनने और सीखने को मिलता है। मैं भी प्रतिदिन विद्यार्थी भाव से विधानसभा में प्रवेश करता हूं।

आर्थिक स्थिति को देखकर होता है बजट का निर्धारण 

वहीं विधानसभा प्रबोधन के दूसरे दिन का दूसरा सत्र में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने बजट को लेकर विधायकों को कई टिप्स दिए। बजट का अर्थ पहले धन प्राप्ति होता था लेकिन अब हम आर्थिक स्थिति को देखकर बजट का निर्धारण करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि, केंद्र और प्रदेश सरकार का एक ही मापदंड पर बजट बनाता है। आय और व्यय को ध्यान में रखकर बजट बनाया जाता है।

Tags:    

Similar News