Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कब होंगे? ECI ने दिया बड़ा अपडेट; जल्द जारी होगा शेड्यूल
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कब होंगे? निर्वाचन आयोग अगले माह इसे लेकर शेड्यूल जारी कर सकता है। पढ़ें पूरी जानकारी।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025: नवंबर के पहले-दूसरे हफ्ते में हो सकता है मतदान
Bihar Election Date 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज है। निर्वाचन आयोग (ECI) अगले माह शेड्यूल जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए मतदान 5 से 15 नवंबर के बीच होने की संभावना है। दुर्गा पूजा के बाद अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह चुनावी कार्यक्रम घोषित किया जा सकता है।
तैयारियों की समीक्षा करेगी ECI की टीम
ECI सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग की टीम सितंबर मध्य तक राज्य का दौरा कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेगी। बिहार में इस बार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) हुआ है। लिहाज, राजनीतिक दल मुद्दे को जोर शोर से उठा रहे हैं। आयोग की कोशिश है कि उनकी हर शंका का समाधान हो सके।
20 नवंबर से पहले चुनाव परिणाम
चुनाव आयोग दिवाली, छठ और कार्तिक पूर्णिमा जैसे पर्वों को ध्यान में रखते हुए वोटिंग डेट निर्धारित करेगा। इलेक्शन इस बार दो या तीन चरणों में कराए जाने की संभावना है। 20 नवंबर से पहले रिजल्ट जारी किए जाएंगे। ताकि, 22 नवंबर से पहले नई विधानसभा का गठन किया जा सके।
हर बूथ पर अधिकतम 1200 वोटर
चुनाव आयोग ने इस बार हर बूथ पर अधिकतम 1200 वोटर का नया नियम लागू किया है। इसके लिए बिहार में करीब 13 हजार नए बूथ बनाए जाने हैं। राज्यभर में मतदान केंद्र 77 हजार से बढ़कर 90 हजार हो जाएंगे। SIR के लिए बूथ लेवल अधिकारी (BLA) भी इसी हिसाब से तैनात किए गए हैं।बिहार विधानसभा चुनाव 2020 कब हुआ था?
- पहला चरण: गया, भोजपुर, औरंगाबाद, पटना समेत 16 जिलों की 71 सीटों पर 28 अक्टूबर 2020 को वोटिंग हुई।
- दूसरा चरण: पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली समेत 17 जिलों की 94 सीटों पर 3 नवंबर 2020 को मतदान
- तीसरा चरण: सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया समेत 15 जिलों की 78 सीटों पर 7 नवंबर 2020 को वोटिंग हुई।