नीट छात्रा हत्याकांड: पटना SSP ने का बड़ा बयान, कहा- FIR नहीं कराना चाहता था परिवार

पटना में नीट छात्रा हत्याकांड को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। SSP कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार शुरुआत में पुलिस केस दर्ज नहीं कराना चाहता था। जानिए पूरे मामले की टाइमलाइन और पुलिस का दावा।

Updated On 2026-02-04 20:10:00 IST

पटना में नीट छात्रा हत्याकांड को लेकर पटना पुलिस ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस।

NEET student death case: पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की हत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि घटना के बाद पीड़ित परिवार शुरुआत में पुलिस केस दर्ज कराने के पक्ष में नहीं था। पुलिस के अनुसार, शुरुआती प्रयास यही था कि मामला कानूनी कार्रवाई तक न पहुंचे।

पुलिस का आरोप- परिजनों ने बयान नहीं लेने दिया

एसएसपी ने बताया कि 6 जनवरी को छात्रा को शंभू गर्ल्स हॉस्टल से एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसी दिन अस्पताल की सूचना पर एक महिला सब-इंस्पेक्टर मौके पर पहुंची थीं, लेकिन परिजनों ने स्पष्ट रूप से कहा कि छात्रा के होश में आने के बाद ही बयान दर्ज कराया जाएगा।

9 जनवरी को दर्ज हुआ केस

पुलिस के अनुसार, महिला SI ने परिजनों से बातचीत के बाद अपना संपर्क नंबर उन्हें दे दिया था। इसके बाद 9 जनवरी को परिजनों की ओर से पुलिस को दोबारा कॉल किया गया और तब जाकर औपचारिक बयान दर्ज हुआ। उसी दिन इस मामले में केस दर्ज कर जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों से बचती दिखी पटना पुलिस

बुधवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पटना पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे, लेकिन इस दौरान पत्रकारों के सवालों के सीधे जवाब नहीं दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने केवल SIT जांच से जुड़ी जानकारी साझा की, जबकि इस पूरे मामले के पीछे की साजिश और जिम्मेदार लोगों को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई।

मामला CBI को सौंपा गया

आईजी जितेंद्र राणा ने प्रेस वार्ता में साफ किया कि नीट छात्रा हत्याकांड को अब CBI को ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच और अपडेट केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से ही दी जाएगी। ऐसे में अब सबकी नजर CBI की जांच पर टिकी है।

Tags:    

Similar News

TRE-4 शिक्षक भर्ती को लेकर पटना में महाआंदोलन का ऐलान: छात्र नेता दिलीप बोले– शिक्षा मंत्री पर नहीं रहा भरोसा

मणिपुर में 'कमल' के साथ खड़ा हुआ 'तीर': वाई खेमचंद ने ली CM पद की शपथ, जदयू के समर्थन से बढ़ी बीजेपी की ताकत