बिहार चुनाव 2025: शाह-नीतीश की बंद कमरे में मीटिंग, महागठबंधन में असमंजस; VIP के मुकेश सहनी का नया ऐलान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार दौरे के दौरान नीतीश कुमार से मुलाकात की और विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। महागठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय नहीं, मुकेश सहनी ने डिप्टी सीएम की मांग की।

Updated On 2025-10-17 22:07:00 IST

CM Nitish Kumar and union minister Amit Shah

Bihar elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। बीजेपी के स्टार प्रचारक मैदान में कूद पड़े हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। इस दौरान शुक्रवार, 17 अक्टूबर को पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले। दोनों नेताओं के बीच लगभग 15 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई, जिसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर गहन चर्चा की गई।

बैठक के बाद शाह ने कहा कि एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा और मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला चुनाव के बाद एनडीए विधायक दल करेगा। उन्होंने दावा किया कि नीतीश कुमार पर न केवल बीजेपी, बल्कि बिहार की जनता का भी पूरा भरोसा है।

इस बयान पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतनराम मांझी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद का चेहरा पहले ही तय हो जाना चाहिए था। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि एनडीए में फिलहाल सब कुछ सामान्य है और किसी तरह का कन्फ्यूजन नहीं है।

दूसरी ओर, महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के नेता मुकेश सहनी ने दरभंगा की गौराबौराम सीट से अपने भाई संतोष सहनी को उम्मीदवार घोषित किया। सहनी ने कहा- “मुझे राज्यसभा सीट नहीं चाहिए, मैं डिप्टी सीएम बनना चाहता हूं।” उन्होंने कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी को पत्र लिखा, जिसमें कहा गया कि उन्हें वादे के अनुसार सीटें नहीं मिलीं।

महागठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। कांग्रेस ने अब तक 48 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है, जबकि राजद की सूची अभी भी तैयार नहीं हुई है। कई उम्मीदवारों को बिना औपचारिक घोषणा के ही चुनाव चिन्ह जारी कर दिए गए हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन की अंतिम तिथि आज, 17 अक्टूबर 2025 है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को 121 सीटों पर होगा। बिहार में चुनावी माहौल अब पूरी तरह से जोर पकड़ चुका है।

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज कहा क्या हुआ? यहां पल पल की जानकारी अपडेट की जा रही है। जानने के लिए ब्लॉग पर विजिट करें। 

Live Updates
2025-10-17 19:43 IST

बिहार चुनाव 2025-Live Updates: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की स्थिति पर कहा कि सब कुछ ठीक चल रहा है और चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन के भीतर किसी तरह का विवाद नहीं है। मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर पूछे गए सवाल पर गहलोत ने कहा कि इस पर अंतिम निर्णय कांग्रेस हाईकमान द्वारा लिया जाएगा और फिलहाल इस मुद्दे पर आपसी बातचीत जारी है।

2025-10-17 17:50 IST

बिहार चुनाव 2025-Live Updates: जनता दल यूनाइटेड ने बिहार चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में सीएम नीतीश कुमार सहित कुल 40 प्रचारकों के नाम शामिल हैं।



2025-10-17 17:35 IST

बिहार चुनाव 2025-Live Updates: जेल में बंद राजद विधायक रीतलाल यादव ने चुनाव प्रचार के लिए चार हफ्तों की अस्थायी रिहाई की मांग की है। इस संबंध में पटना हाईकोर्ट में दायर उनकी आपराधिक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस अरुण कुमार झा की एकल पीठ ने राज्य सरकार को जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। जेल में बंद रीतलाल यादव ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के लिए यह राहत मांगी है। उनके वरीय अधिवक्ता योगेश चंद्र वर्मा ने दलील दी कि यह एक विशेष परिस्थिति है, जिसमें अस्थायी रिहाई आवश्यक है। उन्होंने अपने पक्ष में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मामले सहित कई न्यायिक निर्णयों का हवाला भी दिया।

2025-10-17 16:43 IST

बिहार चुनाव 2025-Live Updates: भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार खेसारी लाल राजद से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। लालू यादव ने खुद खेसारी अपने हाथों से सिंबल भेंट किया। खेसारी छपरा से नामांकन करेंगे।

2025-10-17 16:36 IST

बिहार चुनाव 2025-Live Updates: सीवान से नामांकन दाखिल करने पर बिहार के मंत्री मंगल पांडे ने कहा, "बिहार में फिर से एनडीए सरकार बनाने के लिए जनता सीवान विधानसभा में बीजेपी और एनडीए को बड़ी जीत देगी। मैंने आज सीवान विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है।"

2025-10-17 16:34 IST

बिहार चुनाव 2025-Live Updates

चुनाव आयोग ने बिहार चुनावों के दौरान नकदी, ड्रग्स, शराब और अन्य प्रलोभनों के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक बैठक आयोजित की। मुख्य चुनाव आयुक्त श्री गणेश कुमार और आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधु, डॉ. विवेक जोशी ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों को सक्रिय और निवारक कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न एजेंसियों (CBI, ED, NCB, आदि) और बिहार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।


आयोग ने नकदी और प्रलोभनों के दुष्प्रभावों से निपटने के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार की। एजेंसियों को मतदाता प्रभाव से मुक्त चुनाव सुनिश्चित करने, तस्करी, नकली मुद्रा और सीमा पार गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, आर्थिक अपराधों और बुद्धिमत्ता साझा करने पर जोर दिया गया।

2025-10-17 16:33 IST

बिहार चुनाव 2025-Live Updates

भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने बिहार चुनाव के दौरान नकदी, नशीली दवाओं, शराब और अन्य प्रलोभनों की आवाजाही से निपटने के लिए प्रवर्तन एजेंसियों/बलों के प्रमुखों के साथ बैठक की।

Tags:    

Similar News