अनोखा अंदाज: लालू यादव ने घोड़े पर काटा केक, पिछले साल भैंस पर सवार होकर मनाया था जन्मदिन

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज 77वां जन्मदिन है। वैशाली के भगवानपुर में मंगलवार को राजद नेता केदार प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं के पहले घोड़े को सजाया। फिर घोड़े पर केक काटकर लालू यादव का जन्मदिन मनााया।

Updated On 2024-06-11 15:45:00 IST
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर घोड़े पर काट केक।

Lalu Prasad Yadav 77th birthday: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज 77वां जन्मदिन है। राजद कार्यकर्ता काफी जोश और उमंग के साथ लालू का जन्म दिवस मना रहे हैं। वैशाली के भगवानपुर में मंगलवार को राजद नेता केदार प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ पहले घोड़े कोा सजाया। फिर केक रखकर सीढ़ी के सहारे केक को काटा। केदार ने कहा कि लालू प्रसाद यादव गरीबों के मसीहा हैं। भगवान से प्रार्थना करते हैं कि उनकी उम्र और लंबी हो। वह स्वस्थ रहें और करोड़ों गरीबों की दुआ उनको मिलते रहें। 

भैंस पर बैठकर केक काटा था
 केदार प्रसाद यादव राजद के काफी पुराने नेता हैं। चर्चा में बने रहने के लिए केदार लगातार कुछ न कुछ अलग करते रहते हैं। पिछले साल भैंस पर सवार होकर लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाया था। भैंस पर बैठकर ही केक को काटा था। भैंस पर बैठकर केक काटने का वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। इसके अलावा जेसीबी मशीन पर चढ़कर भी केक काटते दिख चुके हैं। 

लालू ने काटा 77 पाउंड का केक
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू यादव ने परिवार के साथ अपने 77वें जन्मदिन को सेलिब्रेशन किया। 77 पाउंड का केक काटकर लालू ने अपना बर्थडे मनाया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी रोहिणी आचार्या समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे।  राबड़ी आवास पर देर रात हुए इस सेलिब्रेशन का वीडियो भी सामने आया है। 

Similar News