छपरा में मेले के दौरान छज्जा गिरा: ऑर्केस्टा देखने आए लोगों में भगदड़, 100 से ज्यादा घायल 

बिहार के छपरा में मंगलवार (3 सितंबर) रात छज्जा गिरने से 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह हादसा महावीरी अखाड़ा में ऑर्केस्ट्रा के दौरान हुआ है। घटनास्थल में भगदड़ से कई लोग जख्मी हो गए।  

Updated On 2024-09-04 13:24:00 IST
छपरा में मेले के दौरान छज्जा गिरा: ऑर्केस्टा देखने आए लोगों में भगदड़, 100 से ज्यादा घायल

Chhapra Balcony Collapse: बिहार के छपरा में छज्जा गिरने से 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसा मंगलवार (3 सितंबर) रात महावीरी अखाड़ा में ऑर्केस्ट्रा के दौरान के हादसा हुआ है। हादसे के बाद घटनास्थल में भगदड़ मच गई, इस भगदड़ में भी कई लोग जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वीडियो देखें..

इसुआपुर मेले में ऑर्केस्टा देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटी थी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पास स्थित एक घर में चढ़ गए, जिससे घर का छज्जा गिर गया। हादसे में 100 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। 

यह भी पढ़ें: बिहार पॉलिटिक्स: Caste Census और Reservation पर लालू यादव का बड़ा बयान, BJP-RSS को दी चुनौती 

ऑर्केस्ट्रा के दौरान गिरा छज्जा
दरअसल, हादसे के वक्त सैकड़ों लोग करकटनुमा छज्जे पर चढ़कर आर्केस्ट्रा देख रहे थे, तभी अचानक छज्जा टूट गया। छज्जा टूटने से सभी लोग नीचे गिर गए। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। सभी को इसुआपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां, उपचार जारी है। कुछ लोगों ने निजी क्लीनिक में इलाज करा लिया। 

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी में 4 की मौत: पति से झगड़े के बाद महिला ने उठाया खौफनाक कदम, 3 बच्चों संग तालाब में लगाई छलांग

हादसे के बाद लोगों में चीख पुकार मच गई, जिससे घबराकर लोग कुछ भागने लगे। इसी भगदड़ में भी कई लोग जख्मी हो गए हैं। भगदड़ के दौरान जो व्यक्ति नीचे गिर गया, वह उठ नहीं पाया लोग उसे रौंदते हुए भागते रहे। भीड़ ज्यादा होने के कारण संभलने का भी मौका नहीं मिला। 

हादसे में 100 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। कुछ लोगों ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महावीर मेला हर वर्ष आयोजित किया जाता है। हर वर्ष की तरह इसमें झंडा जुलूस निकाला जाता है। इस वर्ष कई आर्केस्ट्रा ग्रुप भी बुलाए गए थे। 

Similar News