video viral: बिहार के इस शख्स ने एशिया के सबसे खतरनाक सांप के साथ कर दिया बड़ा कांड, वीडियो देखकर चौंक उठेंगे

video viral: बिहार के भागलपुर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एशिया के सबसे जहरीले रसेल वाइपर सांप ने डसा तो शख्स ने सांप के साथ बड़ा कांड कर दिया।

Updated On 2024-10-16 14:43:00 IST
भागलपुर: रसेल वाइपर सांप को पकड़कर अस्पताल पहुंचा शख्स।

video viral: भागलपुर में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने एशिया के सबसे जहरीले सांप के साथ बड़ा कांड कर दिया। प्रकाश मंडल नाम के व्यक्ति को रसेल वाइपर सांप ने हाथ में डस दिया। सांप के डसने के बाद प्रकाश को गुस्सा आ गया। प्रकाश ने रसेल वाइपर के मुंह को पकड़ा। कंधे पर लटकाया और इलाज कराने मायागंज अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में प्रकाश सांप के साथ फर्श पर लेट गया। डॉक्टर देखकर हैरान रह गए।प्रकाश सांप को छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। किसी तरह हाथ से सांप को छुड़ाया तब जाकर प्रकाश का इलाज शुरू हो पाया। 

सांप देखकर डॉक्टर ने पास जाने से किया इनकार 
जीरोमाइल थाना क्षेत्र के मीराचक में रहने वाला प्रकाश मंडल मंगलवार रात को घर जा रहा था। रास्ते में प्रकाश के दाहिने हाथ में उसे रसेल वाइपर सांप ने डस लिया। प्रकाश को गुस्सा आया। सांप के मुंह को पकड़ा। कंधे पर लटकाया और अस्पताल लेकर पहुंच गया। डॉक्टर ने मरीज के पास जाने से इनकार कर दिया तो प्रकाश सांप के साथ फर्श पर लेट गया। 

कड़ी मशक्कत के बाद प्रकाश ने सांप को छोड़ा 
इलाज में देरी होने के कारण मरीज की स्थिति गंभीर हो गई। डॉक्टर ने कहा कि जबतक कि सांप को हटाया नहीं जाता है। इलाज करना मुश्किल होगा। काफी मशक्कत के बाद प्रकाश ने सांप को छोड़ा तब जाकर उसका इलाज शुरू हो पाया। प्रकाश की स्थिति गंभीर बताई जरा जा रही है। लोगों ने बताया कि इन दिनों रसेल वाइपर सांप से भागलपुर में गंगा किनारे बसे लोग परेशान हैं। 

Similar News