JDU प्रत्याशी लेशी सिंह की बायोग्राफी: एक क्लिक में जानिए उम्र, शिक्षा, परिवार, संपत्ति और राजनीतिक सफर
जानिए जेडीयू कैंडिडेट लेशी सिंह की उम्र, शिक्षा, परिवार, जाति, संपत्ति और राजनीतिक करियर की पूरी जानकारी। बिहार चुनाव 2025 के उम्मीदवार की जीवनी पढ़ें।
धमदाहा से जेडीयू उम्मीदवार लेशी सिंह
JDU प्रत्याशी लेशी सिंह की बायोग्राफी: लेशी सिंह बिहार की राजनीति की एक प्रभावशाली चेहरा हैं। वह बिहार के पूर्णिया जिले की धमदाहा सीट से कई बार विधायक चुनी गई हैं। साथ ही वह वर्तमान बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री भी हैं। इस बार एनडीए की सहयोगी पार्टी जेडीयू ने लेशी सिंह को बिहार की धमदाहा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। लेशी सिंह को बिहार में जनता दल यूनाइटेड प्रमुख कद्दावर नेताओं में गिना जाता है। पढ़िए उनकी बायोग्राफी...
राजनीतिक सफर
लेशी सिंह बिहार की एक प्रभावशाली नेता है। उनके राजनीतिक करियर की बात करें तो, इसकी शुरुआत साल 2000 में हुई थी, जब उन्होंने जेडीयू के टिकट पर पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में लेशी सिंह ने आरजेडी दिग्गज नेता दिलीप कुमार यादव को लगभग 11 हजार वोटों से हराया और पहली बार विधायक बनीं।
इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार साल 2005 फरवरी और 2005 अक्टूबर , 2010, 2015 और 2020 में लगातार इस सीट पर जीत दर्ज की। इसके साथ ही इन्होंने 3 अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी संभाली और साल 2012 से 2015 तक महिला आयोग की अध्यक्ष भी रही। लेशी सिंह को सीमांचल में जेडीयू का सबसे मजबूत नेता माना जाता है।
निर्वाचन क्षेत्र
लेशी सिंह को जनता दल यूनाइटेड ने इस बार भी धमदाहा विधानसभा सीट से ही अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले भी वह इस सीट पर 5 बार जीत दर्ज कर चुकी हैं। इस बार इनका मुकाबला आरजेडी के दिलीप कुमार यादव से होगा।
व्यक्तिगत जानकारी और शिक्षा
लेशी सिंह बिहार की प्रमुख राजनीतिज्ञ हैं। वह जनता दल यूनाइटेड की नेता हैं और बिहार की धमदाहा विधानसभा सीट से 5 बार विधायक रह चुकी हैं। लेशी सिंह का जन्म 5 जनवरी 1974 को बिहार के कटिहार जिले गौगाछी गांव में हुआ था। लेशी सिंह का बचपन बड़ा संघर्ष पूर्ण रहा। उनके पति का नाम बूटन सिंह था, जिनकी नवंबर 2000 में पूर्णिया कोर्ट परिसर में हत्या कर दी गई थी। लेशी सिंह को उनके समर्थकों द्वारा आयरन लेडी की संज्ञा दी जाती है। वहीं, अगर उनकी शिक्षा की बात करें, तो लेशी सिंह ने 12वीं तक पढ़ाई की है।
आपराधिक मामले
2025 में दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, लेशी सिंह की छवि एक साफ-सुथरे के नेता के रूप में है। उन पर कोई भी आपराधिक मामला नहीं है।
कुल संपत्ति
2025 में लेशी सिंह द्वारा दिए गए चुनावी हलफनामे के अनुसार, वह केवल 2.22 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं।