बिहार में एग्जिट पोल्स का इतिहास: 2015 और 2020 में जिनकी बताई जीत, वही हारे, क्या 2025 में दोहराएगा इतिहास?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल्स में एनडीए की जीत का दावा किया जा रहा है, लेकिन 2015 और 2020 में एग्जिट पोल्स गलत साबित हुए थे। जानें, कैसे पिछली बार नतीजों ने सभी सर्वे को चौंका दिया था।

Updated On 2025-11-14 09:34:00 IST

Bihar Exit Poll

Bihar exit poll: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान पूरा हो चुका है और अब 14 नवंबर को नतीजों का इंतजार है। उससे पहले सभी प्रमुख एग्जिट पोल्स सामने आ चुके हैं, जिनमें एनडीए की भारी जीत और महागठबंधन की करारी हार का अनुमान जताया गया है। हालांकि, बिहार का चुनावी इतिहास बताता है कि एग्जिट पोल्स कई बार गलत साबित हुए हैं।

2020 में एग्जिट पोल्स ने दी थी महागठबंधन को बढ़त

पांच साल पहले हुए 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने महागठबंधन की जीत का दावा किया था। आरजेडी समर्थकों ने तो तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री मानते हुए पोस्टर भी लगा दिए थे। लेकिन जब नतीजे आए, तो एनडीए ने बहुमत के साथ सरकार बना ली और नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बने।

  • ABP News-CVoter: महागठबंधन 108-131 | एनडीए 104-128
  • Aaj Tak-Axis My India: महागठबंधन 139-161 | एनडीए 69-91
  • Republic Bharat-Jan Ki Baat: महागठबंधन 118-138 | एनडीए 91-117
  • Todays Chanakya: महागठबंधन 180 | एनडीए 55

नतीजों के दिन ये सारे एग्जिट पोल्स बुरी तरह फेल साबित हुए थे और NDA के पक्ष में नतीजे आए थे।

2015 में उलटफेर से सब रहे हैरान

2015 में जब महागठबंधन (आरजेडी, कांग्रेस, जेडीयू) बनाम एनडीए के बीच मुकाबला हुआ था, तो उस वक्त भी एग्जिट पोल्स ने एनडीए की जीत का अनुमान जताया था।

  • Todays Chanakya: एनडीए 155 | महागठबंधन 85
  • Aaj Tak-Cicero: एनडीए 113-127 | महागठबंधन 111-123
  • C-Voter: एनडीए 101-121 | महागठबंधन 112-132
  • ABP News: एनडीए 108 | महागठबंधन 130

लेकिन नतीजों में तस्वीर उलट गई थी। महागठबंधन ने 178 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया, जबकि एनडीए सिर्फ 58 सीटों पर सिमट गया।

क्या 2025 में भी दोहराएगा इतिहास?

अब जबकि 2025 के एग्जिट पोल्स फिर से एनडीए की जीत का दावा कर रहे हैं, बिहार के मतदाता और राजनीतिक विश्लेषक इस बात को लेकर सतर्क हैं कि इतिहास कहीं खुद को दोहराए नहीं। एग्जिट पोल्स कई बार जमीन की सच्चाई नहीं पकड़ पाते, इसलिए 14 नवंबर को आने वाले नतीजे ही असली तस्वीर साफ करेंगे।

Tags:    

Similar News