बिहार चुनाव 2025 सर्वे: नीतीश फिर करेंगे कमाल! NDA को बहुमत का अनुमान, मोदी फैक्टर का बड़ा असर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण से पहले आए आईएएनएस-मैटराइज सर्वे में नीतीश कुमार और एनडीए को बड़ी बढ़त दिखाई गई है। सर्वे के अनुसार, मोदी फैक्टर इस बार भी NDA के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।
Bihar Election 2025 Survey
Bihar Election 2025 Survey: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए मंगलवार को प्रचार-प्रसार थम गया। इस चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को मतदान डाले जाएंगे। इसी बीच आईएएनएस-मैटराइज सर्वे के ताजा आंकड़े भी सामने आए हैं, जो दिलचस्प राजनीतिक संकेत दे रहे हैं।
सर्वे के मुताबिक, बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने के आसार हैं। राज्य की कुल 243 सीटों में से एनडीए (भाजपा-जेडीयू गठबंधन) को 153 से 164 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि इंडी गठबंधन (राजद-कांग्रेस आदि) को 76 से 87 सीटों तक सिमट सकती है।
सर्वे में पूछा गया कि क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का असर बिहार चुनाव पर पड़ेगा? इस पर 63% लोगों ने कहा- हां, मोदी फैक्टर का बड़ा असर होगा। 8% लोगों ने कहा कि थोड़ा असर पड़ेगा। वहीं 19% लोगों का मानना है कि मोदी फैक्टर का इस चुनाव पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।
जनता से यह भी पूछा गया कि मुख्यमंत्री के रूप में उनकी पहली पसंद कौन हैं? इस सवाल पर नीतीश कुमार (जेडीयू) को 46% समर्थन मिला, जबकि तेजस्वी यादव (राजद) को 15% लोगों ने पसंद किया। इससे साफ है कि 20 साल के शासन के बाद भी नीतीश कुमार की छवि जनता के बीच मजबूत बनी हुई है।
कानून-व्यवस्था के मामले में भी नीतीश सरकार को पसंद किया गया है। सर्वे के अनुसार, 73% लोगों ने माना कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार की कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है। जबकि, 12% लोगों ने लालू यादव के समय को अच्छा बताया।
बता दें की यह सर्वे 10 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 के बीच किया गया है। इसमें कुल 73,287 लोगों की राय ली गई, जिसमें 38,109 पुरुष, 19,787 महिलाएं और 15,390 हवाओं को शमिल किया गया।
बहरहाल, सर्वे के नतीजे साफ इशारा कर रहे हैं कि बिहार की जनता अब भी नीतीश कुमार पर भरोसा जताने को तैयार है और मोदी फैक्टर इस चुनाव में एनडीए के लिए बड़ा गेम-चेंजर साबित हो सकता है।