Bihar Chunav 2025: मुकेश सहनी नहीं लड़ेंगे बिहार चुनाव, VIP चीफ ने बताई ये वजह

Bihar Chunav 2025: बिहार की वीआईपी पार्टी के प्रमुख विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। जानिए क्या है इसके पीछे का कारण...

Updated On 2025-10-17 16:53:00 IST

वीआई पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी बिहार में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Bihar Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन का शुक्रवार को आखिरी दिन रहा। सभी पार्टियों के प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल करने में जुटे रहे। इस बीच वीआईपी (विकासशील इंसान पार्टी) के चीफ प्रमुख मुकेश सहनी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि वो सभी 243 सीटों पर प्रचार करेंगे। मुकेश सहनी ने दरभंगा की गौड़ाबौराम सीट से चुनाव लड़ने की बात कही थी, लेकिन अब उन्होंने चुनावी मैदान में उतरने से ही मना कर दिया है।

उन्होंने साफ किया कि वो बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने पर डिप्टी सीएम बनना चाहते हैं। सहनी ने महागठबंधन की ओर से मिले राज्यसभा जाने का ऑफर ठुकरा दिया है। शुक्रवार को मुकेश सहनी दरभंगा जिले की गौड़ाबौराम सीट से अपने भाई संतोष सहनी के नामांकन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने इसकी जानकारी दी।

क्या बताई वजह?

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने स्पष्ट किया कि वह किसी राज्यसभा या पद की लालसा नहीं रखते। मुकेश सहनी ने कहा कि उनका लक्ष्य डिप्टी सीएम बनना है। बिहार के मछुआरा समाज और अति पिछड़े वर्ग की आवाज बनकर सरकार में सम्मानजनक भागीदारी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह पूरे राज्य में सभी विधानसभा सीटों पर महागठबंधन की ओर से प्रचार करेंगे। उनका कहना है कि इस चुनाव में वीआईपी की निर्णायक भूमिका रहेगी।

महागठबंधन में वीआईपी को 15 सीटें?

महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर अभी भी पेंच फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने गुरुवार रात को सीट शेयरिंग को लेकर बयान जारी किया था। इसमें पार्टी ने कहा कि महागठबंधन में वीआईपी की बात बन गई है। पार्टी के बयान में कहा गया था कि महागठबंधन में वीआईपी को 15 सीटें मिली हैं। इसके अलावा एक राज्यसभा और 2 एमएलसी की सीट को लेकर भी सहमति बनी है। जानकारी के मुताबिक, वीआईपी को कम सीटें मिलने के कारण आरजेडी से उन्हें ये सीटें देने का भरोसा दिया गया है।

खेसारी लाल ने किया नामांकन

बिहार विधानसभा चुनाव में खेसारी लाल आरजेडी प्रत्याशी के रूप में लड़ रहे हैं। शुक्रवार को खेसारी ने छपरा विधानसभा सीट से अपना नामांकन किया। इस दौरान भारी संख्या में उनका समर्थकों की भीड़ देखने को मिली। वहीं, बिहार की लोकगायिका और बीजेपी प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने अलीनगर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2 चरणों में 6 और 11 नवंबर को होने वाले हैं। इसके बाद 14 नवंबर को मतगणनी होगी।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

Tags:    

Similar News