Victory Parade: वानखेड़े में टीम इंडिया का देशप्रेम, विराट-हार्दिक समेत ये खिलाड़ी गाने लगे 'वंदे मातरम' 

Victory Parade: विक्ट्री परेड मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम पहुंची। फैंस ने टीम इंडिया को जमकर चीयर किया तो खिलाड़ियों ने भी उनके अभिवादन में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Updated On 2024-07-05 09:25:00 IST
Victory Parade Virat Kohli Hardik Pandya Sing Vande Matram

Victory Parade Mumbai: T20 विश्वकप चैंपियन टीम इंडिया के लिए गुरुवार ऐतिहासिक बन गया। सुबह दिल्ली में फैंस ने जमकर चीयर किया तो शाम को मायानगरी मुंबई में फैंस ने दिल जीत लिया। मुंबई में टीम इंडिया ने विक्ट्री परेड निकाली। खुली बस की छत पर टीम के खिलाड़ी और नीचे सड़क पर लाखों की संख्या में फैंस की मौजूदगी। फैंस अपने चैंपियन खिलाड़ियों के समर्थन में चीयर करते रहे। नारेबाजी होती रही। 

वानखेड़े में दिवानगी, दिखा देशप्रेम का जज्बा 
मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक टीम इंडिया का विक्ट्री परेड निकाली गई। करीब 3 किलोमीटर के इस जगह में लाखों की संख्या में फैंस की मौजूदगी से सड़क पट गई। इसके बाद टीम इंडिया का काफिला वानखेड़े स्टेडियम की तरफ बढ़ गया। वहां पहले से हजारों की संख्या में लोग जुटे हुए थे। टीम इंडिया ने वानखेड़े में अपने फैंस का अभिवादन किया। रोहित-विराट से लेकर कई खिलाड़ी जमकर नाचे। टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए यह पल ऐतिहासिक और यादगार बन गया।  

खिलाड़ी वानखेड़े स्टेडियम के चारों तरफ घूमें और फैंस का अभिवादन किया। इस दौरान विराट कोहली, हार्दिक पांड्या समेत अन्य खिलाड़ी स्टेडियम में बज रहे वंदे मातरम गीत गाते रहे। खिलाड़ियों का अंदाज देखते ही बन रहा था।  

विराट ने उठाई ट्रॉफी, फैंस की तरफ करने लगे इशारा  
विक्ट्री परेड के दौरान विराट कोहली बस की छत पर फैंस का अभिवादन कर रहे थे। विराट कोहली ने टी20 विश्वकप की ट्रॉफी उठाई और वह फैंस की तरफ इशारा करने लगे। उन्होंने फैंस की तरफ इशारा करते हुए कहने की कोशिश की कि यह ट्रॉफी आप सभी की है। 

दिल्ली में भी फैंस ने किया समर्थन 
गुरुवार सुबह टीम इंडिया बारबाडोस ने दिल्ली पहुंची। एयरपोर्ट पर फैंस पहले से मौजूद थे। फैंस ने टीम इंडिया को सपोर्ट करने बड़ी संख्या में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। खिलाड़ियों को यहां अच्छा समर्थन देखने को मिला। होटल पहुंचने से पहले टीम के कुछ खिलाड़ी जमकर थिरकते दिखें। वहीं, होटल में कुछ देर आराम करने के बाद खिलाड़ी पीएम मोदी से मिलने उनके घर पहुंचे। वहां ब्रेकफास्ट पर पीएम खिलाड़ियों से एक-एककर चर्चा की। 

Similar News