SL vs SA T20 WC Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, एनरिक नॉर्खिया ने तोड़ी लंका की कमर

Sri Lanka vs South Africa T20 World Cup 2024: दक्षिण अफ्रीका ने टी20 विश्वकप के चौथे मुकाबले में श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया। एनरिक नॉर्खिया अफ्रीका की जीत के हीरो बने।

Updated On 2024-06-03 23:38:00 IST
SL vs SA T20 WC 2024

Sri Lanka vs South Africa T20 World Cup 2024: टी20 विश्वकप 2024 के चौथे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया। एनरिक नॉर्खिया ने 4 ओवर में महज 7 रन देकर 4 विकेट चटकाएं। नॉर्खिया की गेंदबाजी ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों की कमर तोड़कर रख दी। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ओनरिक नार्टेजे ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए। कगिसो रबाडा और केशव महाराज को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा ओटनिल बार्टमैन ने एक विकेट लिया।     

इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। श्रीलंका 20 ओवर में 77 रन पर ऑल आउट हो गई। श्रीलंका के बल्लेबाजों ने अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने घुटने टेक दिए। एक के बाद बैटर्स आउट होते चले गए। चौथे ओवर में बार्टमैन ने पथुम निशांका को 3 रन पर क्लासेन के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद लगातार अंतराल पर विकेट गिरते चले गए।

हालांकि बल्लेबाजी फेल होने के बाद श्रीलंका के गेंदबाजों ने टीम को संघर्ष करने का एक मौका दिया। अफ्रीका को 78 रन बनाने में 16.2 ओवर खेलने पड़े। उन्होंने 4.89 के रन रेट से बल्लेबाजी की। लंका की तरफ से वनिंदू हसरंगा ने 2 विकेट चटकाए। दसुन शनाका और नुवान थुषारा को एक-एक विकेट मिला। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप डी में पहली जीत दर्ज की है। 

श्रीलंका 11 
पथुम निशांका, कुशल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदू मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ अशलांका, एंजिलो मैथ्यूज, वानिंदू हसरंगा (कप्तान), दसुन शनाका, महेश तीक्षणा, मथिषा पथिराना, नुवान थुषारा।   

दक्षिण अफ्रीका 11 
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रिजा हेनरिक्स, एडन मार्कम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, ओनरिच नार्टेज, ओटनिल बार्टमैन।

Similar News