Vinod kambli health: विनोद कांबली के लड़खड़ाकर चलने वाले वीडियो की सच्चाई क्या है? दोस्तों ने किया बड़ा खुलासा

Vinod kambli health: विनोद कांबली का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो एक कदम भी चलने में लाचार नजर आ रहे थे। अब इसपर उनके दोस्तों की तरफ से बयान आया है।

Updated On 2024-08-09 13:48:00 IST
Former Indian cricketer Vinod Kambli battling poor health

Vinod kambli health: पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो एक कदम भी चल नहीं पा रहे थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद कांबली की तबीयत को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगी थीं। क्योंकि कांबली खुद के पैरों पर खड़े भी नहीं हो पा रहे थे और उनके लिए एक कदम चलना भी मुश्किल हो रहा था। हालांकि, कांबली की सेहत पर अब बड़ा अपडेट आया है। विनोद कांबली के करीबी दोस्तों ने बताया कि फिलहाल, उनकी तबीयत ठीक है और जो वीडियो वायरल हो रहा, वो पुराना है। कांबली के स्कूल के दोस्त रिकी और मार्कस ने कांबली से मुलाकात की थी। 

दोनों दोस्तों ने एक दिन पहले विनोद कांबली से उनके घर पर मुलाकात की थी। तब कांबली ने इनसे कहा था कि मैं ठीक हूं और जो सोशल मीडिया पर चल रहा, उस पर विश्वास मत करो। इसके बाद दोस्तों ने कांबली को लेकर बताया, "जब हम उनसे मिले तो वह बहुत खुशमिजाज थे। उनकी हालत में सुधार हो रहा है और उनकी हालत पहले से बेहतर है। जो वीडियो वायरल हो रहा, वो पुराना है। उनके पेट पर चर्बी नहीं है और वह अपना खाना भी अच्छे से खाते हैं। पूरा परिवार मौजूद था और एक-दूसरे की संगति का आनंद ले रहा था। उनके बेटे क्रिस्टियानो भी अपने पिता की तरह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और वह अपने पिता से बल्लेबाजी के टिप्स ले रहे थे।"

दोस्तों ने कांबली के साथ गुरुवार को करीब 4-5 घंटे बिताए थे। कांबली ने इस दौरान 90 के दशक में वेस्टइंडीज की बॉडीलाइन गेंदबाजी और शेन वॉर्न से टक्कर की अपनी बेस्ट पारियों की यादें ताजा की। उन्होंने पुराने हिंदी गाने भी गुनगुनाए। 53 साल के कांबली पहले भी सेहत को लेकर जूझ चुके हैं। 2013 में उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। तब एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें समय रहते अस्पताल पहुंचाया था और तब उनकी एंजियोप्लास्टी हुई थी। 

Similar News