Irani Cup: ईरानी कप में सरफराज खान का धमाका, टीम इंडिया से रिलीज होकर जड़ा दोहरा शतक

Sarfaraz Khan: सरफराज खान ने ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा दिया। इससे मुंबई मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

Updated On 2024-10-02 21:36:00 IST
Sarfaraz Khan

Irani Cup: ईरानी कप में मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच मुकाबला जारी है। मुकाबले का दूसरा दिन मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान के नाम रहा। सरफराज ने शानदार दोहरा शतक जड़ा। सरफराज खान 221 रन बनाकर नाबाद है। सरफराज की बेहतरीन पारी ने मुंबई को 536 रन के पहाड़ जैसे स्कोर तक पहुंचा दिया है। मुंबई दूसरे दिन मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। सरफराज ने अपनी पारी में 25 चौके और 4 छक्के लगाए। 

दूसरे दिन मुंबई ने 9 विकेट के नुकसान पर 536 रन बना लिए हैं। पहले दिन मुंबई ने 4 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए थे। रेस्ट ऑफ इंडिया ने मुंबई को शुरुआती झटके दिए। इसके बाद कप्तान अंजिक्य रहाणे (97) और श्रेयस अय्यर (57) ने अर्धशतक ठोके। सरफराज खान ने भी अर्धशतक लगाया। दूसरे दिन उन्होंने शतक ठोका फिर दोहरा शतक भी लगा दिया। तनुष कोटियन ने भी 64 रनों की पारी खेली। इधर, रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से मुकेश कुमार ने 4 विकेट चटकाएं। यश दयाल और प्रसिद्ध कृष्णा 2-2 विकेट ले चुके हैं। 

टीम इंडिया से रिलीज होने का मिला फायदा 
सरफराज खान बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल थे। उन्हें टीम में मौका नहीं मिला, इसलिए बीसीसीआई ने उन्हें ईरानी कप के लिए रीलीज कर दिया। सरफराज ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया। सरफराज मुंबई की तरफ से पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने दोहरा शतक लगाया है। सरफराज ने दोहरा शतक लगाकर चयनकर्ताओं की ओर खासा ध्यान आकर्षित किया है। वह लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बना रहे हैं। 

Similar News