Rohit Sharma: बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, राहुल द्रविड के अंतरराष्ट्रीय शतक खतरे में...

Rohit Sharma: रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 शतक ठोक सकते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बैटर बन सकते हैं।

Updated On 2024-08-22 18:58:00 IST
Rohit Sharma

Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा आगामी बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में बड़ा कारनामा कर सकते हैं। रोहित शर्मा, भारत की दीवार राहुल द्रविड के अंतरराष्ट्रीय शतकों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। बांग्लादेश और भारत के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 19 सितंबर को चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने के मामले में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर हैं। वह 100 शतक लगा चुके हैं। उनके बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हैं। विराट 80 अंतरराष्ट्रीय शतक लगा चुके हैं। उनके बाद भारत की दिवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड काबिज हैं। द्रविड के नाम 48 शतक हैं तो वहीं, रोहित शर्मा भी अब तक 48 शतक लगा चुके हैं। 

लिहाजा रोहित शर्मा के पास बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज में द्रविड का रिकॉर्ड तोड़ने का बेहतरीन चांस है। 50 शतक लगाने का कारनामा अभी तक दो भारतीय बल्लेबाज ही कर पाए हैं। अगर रोहित शर्मा आगामी सीरीज में 2 शतक और लगा देते हैं तो वह तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे, जिनके बल्ले से 50 अंतरराष्ट्रीय शतक निकले हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेविड वार्नर 49 शतक और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा भी 53 शतक ठोक चुके हैं। 
 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक ठोकने वाले भारतीय बल्लेबाज 
सचिन तेंदुलकर- 100 शतक 
विराट कोहली- 80 शतक 
राहुल द्रविड- 48 शतक 
रोहित शर्मा- 48 शतक

Similar News