video: धोनी अपने खास शागिर्द की बहन की शादी में टूटकर नाचे, माही का ये वीडियो दिन बना देगा

MS Dhoni Dance Video: ऋषभ पंत की बहन की शादी हो रही। एक दिन पहले मेहंदी की रस्म में महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना जमकर नाचे। इसका वीडियो वायरल हो रहा।

Updated On 2025-03-12 11:32:00 IST
ms dhoni dancing

MS Dhoni Dance Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और सीएसके के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ऋषभ पंत की बहन की शादी में जमकर एंजॉय करते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में धोनी को पंत और सुरेश रैना के साथ डांस करते देखा गया।

ऋषभ पंत की बहन की शादी के फंक्शन मसूरी में हो रहे हैं, जहां धोनी और उनका परिवार 11 मार्च को देहरादून पहुंचा। पंत, जो हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम का हिस्सा थे, शादी में शामिल होने के लिए सोमवार सुबह पहुंचे। धोनी और पंत के परिवार के बीच गहरा रिश्ता है, इसलिए धोनी शादी के मुख्य मेहमानों में से एक थे।

क्या विराट और रोहित भी होंगे शामिल?
खबरें हैं कि भारतीय क्रिकेट के दो और दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इस शादी समारोह में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

IPL 2025 में फिर दिखेंगे धोनी और पंत
ऋषभ पंत और महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही आईपीएल 2025 में मैदान पर नजर आएंगे। धोनी एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जर्सी में दिखेंगे। यह उनका 18वां आईपीएल सीजन होगा। आईपीएल की तैयारियों के लिए उन्होंने सीएसके के कैंप में हिस्सा लिया था, जिसके बाद वह पंत की बहन की शादी में पहुंचे।

दूसरी ओर, ऋषभ पंत इस बार नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से खेलते नजर आएंगे। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में पंत को लखनऊ टीम ने इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बनाया। इसके अलावा, वह लखनऊ टीम के कप्तान भी होंगे और पहले ही मुकाबले में अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेंगे।

धोनी और पंत की टक्कर 14 अप्रैल को
आईपीएल 2025 में धोनी और पंत की टीमें सिर्फ एक बार आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला 14 अप्रैल को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच खास होने वाला है क्योंकि पंत अपनी नई टीम लखनऊ के लिए चेन्नई के खिलाफ खेलेंगे।

Similar News