GG vs MI, WPL 2025: मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को 5 विकेट से हराया, साइवर-ब्रंट ने जड़ा शानदार अर्धशतक

GG vs MI, WPL 2025: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 का पांचवां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच वडोदरा में खेला गया। इस मैच में मुंबई के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच को जीत लिया।

Updated On 2025-02-18 23:12:00 IST
gg vs dc wpl 2025 live score

GG vs MI, WPL 2025: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 का पांचवां मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। जिसमें मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात जायंट्स की टीम ने 20 ओवर में महज 120 रन ही बना पाई। इस छोटे से लक्ष्य को मुंबई ने 23 गेंद शेष रहते पार लिया। मुंबई की ओर से नेट साइवर-ब्रंट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जड़ा। साथ ही उन्होंने 2 विकेट भी लिए।

मुंबई इंडियंस के लिए ऑफ स्पिनर हेली मैथ्यूज ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जबकि, तेज गेंदबाज नैट-साइवर ब्रंट ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। जायंट्स के लिए हरलीन देओल ने 31 गेंदों पर 32 रन बनाए, जिसमें चार चौके शामिल थे। स्पिनर अमेलिया केर ने भी दो विकेट लिए, जबकि शबनम इस्माइल और अमनजोत कौर ने एक-एक विकेट लिया।

प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पहुंची मुंबई
MI इस जीत के साथ लीग तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। अपने दोनों मैच जीतकर प्वाइंट टेबल में पहले पायदान पर है। दूसरी ओर, गुजरात जायंट्स 2 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

हरमनप्रीत कौर का बयान
MI के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, ''हम बहुत खुश हैं कि सब कुछ हमारी प्लानिंग के अनुसार हुआ। पहली पारी में छह ओवर बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। हमने पहले छह ओवरों के लिए सही गेंदबाज चुने। हम और अधिक निरंतर प्रदर्शन करना चाहते हैं। हमारे पास एक बेहतरीन टीम और संतुलित टीम है।''

गुजरात जायंट्स की प्लेइंग-11: लौरा वोलवार्ट, बेथ मूनी (विकेट कीपर), दयालन हेमलता, एश्ले गार्डनर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, हरलीन देओल, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सायाली सतघरे, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), एमेलिया केर, जी कमलिनी, एस सजना, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, शबनीम इस्माइल, परुनिका सिसौदिया। 

Similar News