Ranji Trophy: बिहार में खेल रहा टीम इंडिया का नया 'पुजारा', डबल सेंचुरी ठोक गेंदबाजों को रुलाया

खिलाड़ी ने एमपी के खिलाफ 213 गेंदें खेलकर भी सेंचुरी नहीं लगाई। सेंचुरी तो दूर प्लेयर 80 रन का स्कोर भी पार नहीं कर सका।

By :  Desk
Updated On 2024-11-08 23:49:00 IST
Bihar

Ranji Trophy 2024: रणजी ट्रॉफी 2024 में पांचवें राउंड के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसी बीच बिहार की टीम से एक खिलाड़ी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ टीम इंडिया में एंट्री का दावेदारी ठोक दी। खिलाड़ी ने एमपी के खिलाफ 213 गेंदें खेलकर भी सेंचुरी नहीं लगाई। सेंचुरी तो दूर प्लेयर 80 रन का स्कोर भी पार नहीं कर सका। 

कौन है यह खिलाड़ी?
बिहार से खेलने वाले 21 साल के आयुष लोहारुका ने मध्य प्रदेश के खिलाफ भारतीय फैंस को चेतेश्वर पुजारा की याद दिलाई। आयुष ने 213 गेंदें खेलकर 76 रन बनाए। उनकी पारी में 11 चौके शामिल रहे, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट महज 35 का रहा। 

पुजारा से तुलना क्यों?
टीम इंडिया से खेलते हुए चेतेश्वर पुजारा भी इसी तरह दीवार बनकर खड़े हो जाते थे। वह एक एंड पर लगातार गेदें खेलते रहते थे और विकेट नहीं गंवाते थे। उनके साथ से बाकी बैटर्स तेजी से रन बनाते थे। यहां भी आयुष के सपोर्ट से बिहार ने दिन भर बैटिंग की और मध्य प्रदेश को विकेट के लिए तरसा दिया। 

टीम ने कितने रन बनाए
एमपी ने पहले बैटिंग करते हुए 616 रन बनाए थे। टीम से शुभम शर्मा ने 240 और वेंकटेश अय्यर ने 174 रन बनाए थे। जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिहार 8 विकेट खोकर 331 रन ही बना सका। चौथे दिन का खेल शनिवार सुबह 9:30 बजे से पटना में शुरू होगा। 

Similar News