PBKS Vs DC Highlights: सीजन के आखिरी मैच में दिल्ली की जबरदस्त जीत, पंजाब को 6 विकेट से हराया; समीर रिजवी बने हीरो

PBKS Vs DC Highlights जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

Updated On 2025-05-25 00:15:00 IST

dc vs pbks match highlights

IPL- PBKS Vs DC Live Updates: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह हाई-स्कोरिंग मुकाबला शाम 7:30 बजे दूधिया रोशनी में खेला गया और दर्शकों को अंत तक रोमांचित किए रखा।

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 206 रन बनाए, जिसमें उनके बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन किया। हालांकि, डेथ ओवरों में दिल्ली के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की, खासकर मुस्तफिजुर रहमान ने। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 33 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए और पंजाब की रफ्तार पर लगाम लगाई।

श्रेयस अय्यर ने 34 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 53 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके साथ मार्कस स्टोइनिस ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए 16 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। दिल्ली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी ओवर में मात्र तीन गेंद शेष रहते जीत दर्ज की। यह मुकाबला न सिर्फ स्कोर के लिहाज से, बल्कि उतार-चढ़ाव वाले रोमांच के कारण भी यादगार बन गया।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स IPL- PBKS Vs DC Live Updates

Live Updates
2025-05-25 00:12 IST

आईपीएल 2025 के 66वें और सीजन के आखिरी लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को शानदार अंदाज़ में छह विकेट से हराकर विजयी विदाई ली। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया, जहां रोमांच अंतिम ओवर तक बना रहा। समीर रिजवी ने छक्का मारकर जीत दिलाई। उन्होंने 25 गेंदों में 58 रन की विस्फोटक पारी खेली। 


2025-05-25 00:07 IST

पंजाब किंग्स की पारी: पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 206/8 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 34 गेंदों में 53 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। मार्कस स्टोइनिस ने 16 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी: मुस्तफिजुर रहमान ने 4 ओवरों में 33 रन देकर 3 विकेट लिए, जिससे पंजाब की पारी की गति धीमी हुई।

दिल्ली कैपिटल्स की पारी: लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने तीन गेंद शेष रहते जीत हासिल की। श्रेयस अय्यर ने 53 रन बनाए, जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 44 रन की तेज़ पारी खेली।


2025-05-25 00:06 IST

पंजाब किंग्स की पारी: पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 206/8 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 34 गेंदों में 53 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। मार्कस स्टोइनिस ने 16 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी: मुस्तफिजुर रहमान ने 4 ओवरों में 33 रन देकर 3 विकेट लिए, जिससे पंजाब की पारी की गति धीमी हुई।

दिल्ली कैपिटल्स की पारी: लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने तीन गेंद शेष रहते जीत हासिल की। श्रेयस अय्यर ने 53 रन बनाए, जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 44 रन की तेज़ पारी खेली।


2025-05-24 21:51 IST

7* - 2025 में PBKS

7* - 2025 में GT

6 - 2023 में MI

6 - 2024 में KKR

6 - 2024 में SRH

6 - 2024 में RCB

2025-05-24 21:34 IST

पंजाब किंग्स ने 8 विकेट पर 206 रन बनाये। श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 53 रन बनाये। मार्कस स्टॉयनिस ने तूफानी पारी खेलते हुए 16 गेंद पर 44 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 4 छक्के मारे। आईपीएल में अपने 100 छक्के भी पूरे किये। 

2025-05-24 21:15 IST

पंजाब को लगा बड़ा झटका लगा। कप्तान श्रेयस अय्यर को कुलदीप यादव ने चलता किया। उन्होंने 34 गेंद पर 53 रन की पारी खेली। 

2025-05-24 21:11 IST

मार्कस स्टॉयनिस ने रचा इतिहास। उन्होंने आईपीएल में अपने 100 छक्के पूरे किये।

 

2025-05-24 20:44 IST

पंजाब को चौथा झटका लगा। नेहल वढेरा को मुकेश ने चलता किया। वढेरा ने सिर्फ 16 रन बनाये। 

2025-05-24 20:42 IST

प्रभसिमरन सिंह को विपराज निगम ने क्लीन बोल्ड किया। प्रभसिमरन ने 18 में 28 रन बनाये। 

2025-05-24 20:14 IST

पंजाब का दूसरा विकेट जोश इंगलिस के रूप में गिरा। जोश बहुत खतरनाक लग रहे थे। उन्होंने तीन चौके और 2 छक्के की मदद से 12 गेंद में 32 रन की तेज पारी खेली। विपराज निगम ने जोश को अपनी फिरकी में फंसाया। छक्का मारने के लिए आगे निकले और चूक गए। बाकी का काम विकेट कीपर ट्रिस्टन स्टब्स ने कर दिया।

 

Tags:    

Similar News