India's WTC Final scenario: कोलकाता की हार से टेंशन बढ़ी, फाइनल के लिए भारत को 10 टेस्ट में से कितने जीतने होंगे?

India's WTC Final scenario: साउथ अफ्रीका से कोलकाता टेस्ट हारने के बाद भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की राह मुश्किल हो गई। अब 10 टेस्ट बचे हैं। फाइनल में पहुंचने के लिए इसमें से भारत को कितने मुकाबले जीतने होंगे। आइए पूरा समीकरण जानते हैं।

Updated On 2025-11-17 11:43:00 IST

भारत को अगर wtc final में पहुंचना है तो क्या करना होगा?

India's WTC Final scenario: साउथ अफ्रीका से ईडन गार्डन्स में 30 रन की हार ने भारत की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की राह को बेहद मुश्किल बना दिया। 8 मैचों में सिर्फ 52 पॉइंट और 54.17% का पॉइंट प्रतिशत, यही भारत की तस्वीर है। अब शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम इंडिया के पास सिर्फ 10 टेस्ट बचे हैं और उनमें गलती की बिल्कुल भी गुंजाइश नहीं।

ऑस्ट्रेलिया टेबल में 100% पर्सेंटेज पॉइंट के साथ टॉप पर है। ऑस्ट्रेलिया ने अबतक तीनों टेस्ट जीते हैं। साउथ अफ्रीका और श्रीलंका भी भारत से आगे निकल चुके हैं। चार जीत के बावजूद भारत का चौथे स्थान पर फिसलना साफ बताता है कि घरेलू हारें टीम को कितनी भारी पड़ी हैं। साउथ अफ्रीका ने अबतक 3 में से 2 टेस्ट जीते और एक गंवाया है, उसके 66.67 पर्सेंटेज पॉइंट हैं। श्रीलंका के भी 2 टेस्ट से इतने ही पर्सेंटेज पॉइंट है और टीम तीसरे स्थान पर है।

WTC Points Table 2025-27

देशमैचजीतहारड्रॉपॉइंट्सपर्सेंटेज पॉइंट्स (PCT)
ऑस्ट्रेलिया330036100.00
साउथ अफ्रीका32102466.67
श्रीलंका21011666.67
भारत84315254.17
पाकिस्तान21101250.00
इंग्लैंड52212643.33
बांग्लादेश2011416.67
वेस्टइंडीज505000.00
न्यूजीलैंड------

भारत के सामने समीकरण बेहद सख्त

अब WTC फाइनल की दौड़ में बने रहने का फार्मूला साफ है कि घर में सब कुछ जीतना होगा और बाहर कम से कम बराबरी करनी होगी। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो 2027 का लॉर्ड्स सिर्फ सपना बनकर रह जाएगा।

आगे भारत के सामने मौजूदा साइकिल में 10 टेस्ट हैं।

साउथ अफ्रीका (घरेलू) – 1 टेस्ट (गुवाहाटी)

श्रीलंका (बाहर) – 2 टेस्ट

न्यूजीलैंड (बाहर) – 2 टेस्ट

ऑस्ट्रेलिया (घरेलू) – 5 टेस्ट

कुल 120 पॉइंट दांव पर हैं। पूरे WTC चक्र में भारत कुल 18 टेस्ट खेलेगा, यानी अंतिम गणना 216 अंक पर आधारित होगी।

भारत को आखिर कितनी जीत चाहिए?

भारत के लिए WTC Final में पहुंचने का गणित साफ है। अगर मान लें कि बाकी टेस्ट में कोई ड्रॉ नहीं हुआ, तो फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को कम से कम 7 जीत चाहिए। ऐसा करने पर भारत करीब 64-65% पर्सेंटेज पॉइंट पर पहुंच जाएगा, इतिहास बताता है कि ये PCT फाइनल के लिए आमतौर पर काफी होता है। 8 जीत से भारत लगभग 68.5% तक पहुंच जाएगा, ये स्थिति लगभग पक्की क्वालिफिकेशन की तरफ ले जाएगी।

ड्रॉ होने पर समीकरण थोड़ा बदलता है:

फाइनल पॉइंट्स = 52 + (12 जीत) + (4 ड्रॉ)

इसे 216 से भाग दें, यही फाइनल पर्सेंटेज पॉइंट होगा।

उदाहरण के लिए कि 7 जीत + 1 ड्रॉ + 2 हार = 140 पॉइंट, ये 64.81% पर्सेंटेज पॉइंट हो जाएगा। यह प्रतिशत क्वालिफाई करने के लिए काफी माना जाता है।

आखिरी 10 टेस्ट में कितनी जीतफाइनल पॉइंटफाइनल PCT
511251.85%
612457.41%
713662.96%
814868.52%
916074.07%
1017279.63%

बल्लेबाजी और गेंदबाज दोनों का प्रदर्शन अच्छा है। इस WTC चक्र के टॉप चार रन-स्कोरर भारतीय बल्लेबाज़ हैं। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज 37 विकेट लेकर टॉप पर हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह के खाते में 27 विकेट हैं। यानी हर विभाग में भारत मजबूत है, मुद्दा सिर्फ निरंतरता का है।

भारत को आगे कैसा करना होगा?

भारत को सबसे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट हर हाल में जीतना होगा। इसके बाद श्रीलंका का 2 टेस्ट की सीरीज में पूरी तरह सफाया करना होगा। न्यूजीलैंड से कम से कम एक टेस्ट जीतना होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 में से कम से कम 3 टेस्ट जीतकर सीरीज मुठ्ठी में करनी होगी। इस पूरे सफर में एक ड्रॉ से भारत की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन हार से सारे समीकरण गड़बड़ा सकते हैं।

अगर ऐसा नहीं हुआ तो गिल की टीम अगला WTC फाइनल टीवी पर ही देखेगी। क्रिकेट टैलेंट से नहीं, गणित से चलता है और फिलहाल यह भारत के खिलाफ खड़ा है।

Tags:    

Similar News