ग्रह गोचर 2025: सितंबर में सूर्य-मंगल-बुध-शुक्र बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

Grah Gochar September 2025: सितंबर 2025 में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन वृषभ, सिंह और धनु राशि के लिए शुभ फल देगा। जानें कौन-से बनेंगे लाभ के योग।

Updated On 2025-08-29 09:20:00 IST

Grah Gochar September 2025: सितंबर 2025 में ग्रहों की बड़ी हलचल देखने को मिलेगी। इस माह चार प्रमुख ग्रह सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध अपनी-अपनी राशियां बदलेंगे। इस बदलाव से कई राशियों के जीवन में शुभ प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। विशेष रूप से वृषभ, सिंह और धनु राशि के जातकों के लिए यह समय अत्यंत अनुकूल माना जा रहा है। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से किन राशियों को भरपूर लाभ मिलेगा।

ग्रहों की स्थिति के अनुसार

13 सितंबर: मंगल का गोचर तुला राशि में होगा

15 सितंबर: शुक्र सिंह राशि में और बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे

17 सितंबर: सूर्य का गोचर कन्या राशि में होगा

सूर्य और बुध के एक ही राशि में आने से बुधादित्य योग का निर्माण होगा, जो ज्ञान, बुद्धि और सफलता का प्रतीक माना जाता है।

वृषभ राशि

इस महीने वृषभ राशि के जातकों के लिए समय बेहद सकारात्मक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। करियर में नए मौके मिलेंगे और पुराने प्रयासों का फल मिलेगा। व्यापारियों को मनचाहे लाभ और नई डील मिलने के योग हैं। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा और मन की इच्छाएं पूर्ण हो सकती हैं।

उपाय: भगवान विष्णु की आराधना करें और गुरुवार को पीली चीजें दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए सितंबर 2025 अत्यधिक लाभकारी रह सकता है क्योंकि इस राशि के स्वामी सूर्य दूसरे भाव में गोचर करेंगे। धन का आगमन बढ़ेगा और बचत में भी वृद्धि होगी। व्यापार में लाभदायक सौदे मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या सराहना मिल सकती है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए विशेष शुभ समय रहेगा।

उपाय: रविवार को सूर्य को अर्घ्य दें और गुड़ का दान करें।

धनु राशि

धनु राशि के लिए यह महीना कई तरह की खुशियां लेकर आ सकता है। लंबी यात्राओं या छुट्टियों के योग बन सकते हैं। करियर में नई संभावनाएं बनेंगी, बेरोजगारों को अवसर मिल सकता है। दांपत्य और प्रेम जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए संपर्क लाभकारी रहेंगे। पिछले निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलने के संकेत हैं।

उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें और पीली मिठाई बांटें।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार सितंबर 2025 में ग्रहों की चाल से तीन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है। यह महीना करियर, आर्थिक लाभ, रिश्तों में मजबूती और मानसिक संतुलन के लिए अनुकूल रह सकता है। हालांकि हर व्यक्ति की कुंडली अलग होती है, इसलिए सटीक फलादेश के लिए किसी योग्य ज्योतिषाचार्य से परामर्श अवश्य लें।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। HariBhoomi.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

अनिल कुमार

Tags:    

Similar News