Mulank Rashifal (6 फरवरी 2026): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन
Mulank Rashifal (6 फरवरी 2026): यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 6 फरवरी का अंक राशिफल।
आज का मूलांक राशिफल
6 February ka Ank Rashifal: आज 6 फरवरी है और दिन शुक्रवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 06/02/2026, 6+0+2+2+0+2+6 =18 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 18 है, जिसका जोड़ 9(1+8=9) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 9 के स्वामी मंगल हैं। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शुक्रवार यानी 6 फरवरी का अंक राशिफल।
मूलांक 1
कार्यक्षेत्र में आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आ सकती है। वरिष्ठ लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे। हालांकि अहंकार से बचना जरूरी होगा, क्योंकि शुक्र का प्रभाव आपको आराम और विलास की ओर खींच सकता है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
मूलांक 2
आज के दिन आपकी संवेदनशीलता बढ़ सकती है। पारिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी, लेकिन भावनात्मक उतार-चढ़ाव संभव है। आज रिश्तों को सुधारने और संवाद बढ़ाने के लिए अच्छा दिन है। कला, लेखन या रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।
मूलांक 3
आज के दिन सीखने और सिखाने के अवसर मिल सकते हैं। छात्रों के लिए यह दिन अनुकूल है। कोई पुराना रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। शुक्र के प्रभाव से आप आराम और मनोरंजन की ओर आकर्षित हो सकते हैं, लेकिन अनुशासन बनाए रखना जरूरी होगा।
मूलांक 4
आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अप्रत्याशित बदलाव आ सकते हैं। तकनीकी या प्रबंधन से जुड़े लोगों के लिए यह दिन नई रणनीति बनाने का है। निजी जीवन में लचीलापन रखें, क्योंकि शुक्र का प्रभाव आपको भावनात्मक बना सकता है।
मूलांक 5
यह दिन आपके लिए काफी सक्रिय रहेगा। नई योजनाएं बन सकती हैं, यात्राओं के योग भी बनते हैं। व्यापार और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। बोलचाल में संयम रखें, क्योंकि अधिक चतुराई कभी-कभी गलतफहमी पैदा कर सकती है।
मूलांक 6
आज का दिन दिन आपके लिए विशेष रूप से प्रभावशाली है। आपके जीवन में सौंदर्य, प्रेम और संतुलन का भाव बढ़ेगा। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। कला, फैशन, डिजाइन और मनोरंजन से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। हालांकि खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए आर्थिक संतुलन बनाए रखें।
मूलांक 7
आज आप थोड़ा अंतर्मुखी महसूस कर सकते हैं। यह दिन आत्मविश्लेषण, ध्यान और आध्यात्मिक कार्यों के लिए अच्छा है। बाहरी दुनिया की अपेक्षा आंतरिक शांति पर ध्यान देना लाभकारी रहेगा। निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें।
मूलांक 8
आज का दिन आपको मेहनत का फल मिल सकता है, लेकिन देरी के साथ। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपको धैर्य और निरंतरता बनाए रखना जरूरी होगा। रिश्तों में कठोरता से बचें और भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
मूलांक 9
आज का दिन आपके लिए जोश से भरा हो सकता है। नए काम शुरू करने की इच्छा होगी, लेकिन गुस्से और जल्दबाजी से बचना जरूरी है। समाजसेवा या किसी की मदद करने का अवसर मिल सकता है। अपनी सकारात्मक ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452