4 February 2026 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल
4 February 2026 Ka Panchang: यहां पढ़ें बुधवार (4 फरवरी 2026) फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि का पंचांग, शुभ मुहूर्त, तिथि शुभ योग; नक्षत्र और राहुकाल।
4 February 2026 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार आज 4 फरवरी 2026, बुधवार का दिन धार्मिक दृष्टि से खास रहने वाला है। इस दिन फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। तृतीया तिथि की समाप्ति रात 12 बजकर 10 मिनट पर होगी। वहीं, दिन में पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रभावी रहेगा, जो रात 10 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। बुधवार को पृथ्वी लोक की भद्रा का भी संयोग बन रहा है, जिसका समय दोपहर 12:26 बजे से रात 12:10 बजे तक रहेगा। इस दौरान मांगलिक और शुभ कार्यों से बचना उचित माना जाता है। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।
4 फरवरी 2026 के शुभ योग और तिथियां
- तिथि: कृष्ण पक्ष तृतीया (रात 12:10 बजे तक)
- नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी (रात 10:13 बजे तक)
- योग: अतिगण्ड योग (रात 1:05 बजे से 5 फरवरी तक)
- भद्रा: दोपहर 12:26 बजे से रात 12:10 बजे तक
4 फरवरी 2026 के शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:31 से 6:21 तक
- प्रातः सन्ध्या: सुबह 5:56 से 7:12 तक
- विजय मुहूर्त: दोपहर 2:46 से 3:32 तक
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 6:31 से 6:56 तक
इन समयों को पूजा-पाठ, ध्यान और सकारात्मक कार्यों के लिए उत्तम माना जाता है।
4 फरवरी 2026 का राहुकाल
- दिल्ली: 12:35 PM – 1:57 PM
- मुंबई: 12:53 PM – 2:18 PM
- चंडीगढ़: 12:37 PM – 1:58 PM
- लखनऊ: 12:20 PM – 1:43 PM
- भोपाल: 12:34 PM – 1:58 PM
- कोलकाता: 11:51 AM – 1:15 PM
- अहमदाबाद: 12:53 PM – 2:17 PM
- चेन्नई: 12:23 PM – 1:50 PM
राहुकाल के दौरान नए या शुभ कार्यों की शुरुआत से परहेज करना चाहिए।
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय: सुबह 7:12 बजे
- सूर्यास्त: शाम 6:30 बजे