500 साल बाद बनें 5 राजयोग, 3 राशि के जातकों का जाग उठेगा सोया भाग्य, नौकरी में तरक्की और धन लाभ के योग

5 Rajyoga Formed: वैदिक पंचांग के अनुसार पंच दिव्य योग और बुधादित्य योग वह योग होते हैं. जो व्यक्ति का जीवन पलट सकते हैं. जिस व्यक्ति की कुंडली में यह योग बनते हैं. वह व्यक्ति समाज में मान-सम्मान, कीर्ति, यश, वैभव पाता है.

By :  Desk
Updated On 2024-02-18 08:32:00 IST
500 saal me 5 rajyog se 3 rashi ko labh

(रुचि राजपूत)

5 Rajyoga Formed : वैदिक पंचांग के अनुसार 9 फ़रवरी को पंच दिव्य योग और राजयोग का निर्माण हुआ है। यह दोनों राजयोग 500 साल बाद बने हैं। इस दिन आदित्य मंगल योग, बुधादित्य योग, चतुर्ग्रही योग, महालक्ष्मी योग और सर्वार्थसिद्धि योग का निर्माण हुआ। बुध और सूर्य के मकर राशि में होने से बुधादित्य योग। मंगल और सूर्य के मकर राशि में गोचर करने से आदित्य मंगल योग बना। इसके अलावा मकर राशि में सूर्य, बुध, मंगल और चंद्रमा के होने से चतुर्ग्रही योग बन रहा है। मंगल और चंद्रमा के मकर राशि में प्रवेश करने से महालक्ष्मी योग का निर्माण हुआ है। उच्च राशि में मंगल ग्रह के होने से रुचक योग बन रहा है। इन सभी योगों का प्रभाव लगभग सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। इन योगों के कारण तीन राशियां ऐसी हैं, जिनकी किस्मत चमक सकती है। तो चलिए जानते हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से कौन सी हैं ये राशियां।

1. मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए पंचराज योगों का बनना बेहद लाभकारी होने वाला है। मेष राशि वालों को इस दौरान अपने व्यापार में अच्छे अवसर मिलेंगे। करियर में उन्नति और सफलता के रास्ते खुलेंगे। इस राशि वालों के लोगों का पारिवारिक जीवन काफ़ी अच्छा होने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है।

2. वृषभ राशि
इन पंचराज योगों के बनने से ही वृषभ राशि वाले जातकों को सफलता मिलेगी। ये पंचराज योग, वृषभ राशि वालों के नवें भाव में बनने जा रहे हैं। इस दौरान आप काम-काज के संबंध में देश विदेश की यात्राएं कर सकते हैं। आपको पिता और पैतृक संपत्ति का लाभ प्राप्त होगा। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस दौरान धार्मिक या मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए यह समय बेहद शुभ होने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इसमें निश्चित सफलता प्राप्त होगी।

3. कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए पंचराज योगों लाभप्रद सिद्ध होने वाला है। यह राजयोग कर्क राशि वालों के सातवें भाव में बनने जा रहे हैं। कर्क राशि के व्यापारियों को इस दौरान अच्छा मुनाफ़ा प्राप्त होगा। शादीशुदा लोगों का दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। इस दौरान आप अपना कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

Similar News