Mulank Rashifal (13 दिसंबर 2025): जानें 1 से 9 तक के मूलांक के लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन
यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 13 दिसंबर का अंक राशिफल।
आज का मूलांक राशिफल
13 December ka Ank Rashifal: आज 13 दिसंबर है और दिन शनिवार। आज की तारीख के पूरे अंकों 13/12/2025, 1+3+1+2+2+0+2+5 =16 को मिलाकर जोड़ें, तो जो अंक बन रहा है, वह 16 है, जिसका जोड़ 7(1+6=7) बनता है। अंकशास्त्र संख्या 7 का स्वामी केतु है। इसी अंक के आधार पर आज का राशिफल बनाया गया है। इसे आप मूलांक के अनुसार ही देखें। इसे भाग्यांक भी कहा जाता है।
मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है। यह हमारे स्वभाव, प्रकृति, गुण, दोष आदि के बारे में बताता है। इसके जरिए आप अपने बारे में काफी कुछ जान सकते हैं। यहां जानिए मां शारदा पीठ के ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी से 1 से 9 मूलांक का शनिवार यानी 13 दिसंबर का अंक राशिफल।
मूलांक 1
आज का दिन आपके लिए योजनाओं को वास्तविक रूप देने का है। आपकी नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। आप जितना शांत मन से निर्णय लेंगे, सफलता की संभावनाएं उतनी ही बढ़ेंगी। किसी पुराने काम को नए तरीके से करने का अवसर मिलेगा। रिश्तों में थोड़ा संयम रखें। अपनी बात थोपने से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर मानसिक थकान हो सकती है।
मूलांक 2
आपके लिए यह दिन भावनाओं से जुड़ा रहेगा। परिवार या प्रेम-जीवन में सकारात्मक बदलाव की संभावना है। आप दूसरों की भावनाएं समझने में सक्षम रहेंगे, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़ा धीमापन महसूस होगा। आज ध्यान और शांत संगीत आपको मानसिक शांति देगा। किसी नए सहयोग की शुरुआत हो सकती है।
मूलांक 3
आज आपकी रचनात्मक सोच चरम पर रहेगी। जो लोग कला, लेखन, शिक्षण या संचार के क्षेत्र में हैं, उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है। बरसों से रुकी कोई योजना अचानक से आगे बढ़ सकती है। निर्णय लेते समय अपनी अंतर्मन की भावना को महत्व दें। दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा, पर खर्चों पर नियंत्रण रखें।
मूलांक 4
आपके लिए यह दिन बेहद व्यावहारिक और कामकाजी रहेगा। आप जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएंगे और कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। समस्याओं के समाधान आसानी से मिलेंगे। निजी जीवन में आपको धैर्य रखने की आवश्यकता है। अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य में सुधार होगा, लेकिन अधिक मेहनत से बचें।
मूलांक 5
आज आपके जीवन में कोई नया प्रस्ताव, यात्रा या अवसर आने की संभावना है। आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और बातचीत में आकर्षक सिद्ध होंगे। निर्णय पहले से अधिक परिपक्व होंगे। आज आप किसी महत्वपूर्ण सत्य का बोध कर सकते हैं, चाहे वह रिश्तों से जुड़ा हो या करियर से। रोमांचक गतिविधियों से प्रसन्नता मिलेगी, पर जल्दबाज़ी से लाभ के बजाय हानि हो सकती है।
मूलांक 6
आज का दिन परिवार, रिश्तों और सौंदर्य से जुड़ा है। आप अपने प्रियजनों के करीब रहेंगे और रिश्तों में विश्वास बढ़ेगा। किसी घरेलू कार्य या सजावट में समय लग सकता है। आर्थिक मामलों में समझदारी बरतें, अनावश्यक खर्च से बचें। दांपत्य जीवन में गर्मजोशी बनी रहेगी।
मूलांक 7
आज आपकी ऊर्जा सबसे प्रबल रूप में रहेगी। यह दिन आत्मचिंतन, अध्ययन, शोध और रचनात्मक सोच के लिए उत्तम है। कोई गहरी समझ या अनुभूति आपके मन को स्पष्टता देगी। कार्यक्षेत्र में आप शांत रहकर बेहतर निर्णय लेंगे। यात्रा या बड़े निर्णयों को आज टालना बेहतर रहेगा। मानसिक शांति और अंतर्ज्ञान आज आपकी असली ताकत बनेगी।
मूलांक 8
आज आपके लिए कार्यक्षेत्र की परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं। आपको अपने कर्तव्यों पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और किसी नए निवेश को टालें। परिवार में आपका संतुलित व्यवहार वातावरण शांत रखेगा। आपकी मेहनत का परिणाम धीरे-धीरे सामने आएगा।
मूलांक 9
आज आपका जोश और ऊर्जा उच्चतम स्तर पर रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेंगे। उचित निर्णय लेने में सक्षम होंगे। समाज सेवा, मदद या किसी जरूरतमंद के कार्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। क्रोध और अधीरता पर नियंत्रण रखें, यही आपकी सफलता की कुंजी है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. मनीष गौतम जी महाराज
ज्योतिष, वास्तुशास्त्र, हस्तरेखा और रत्न एवं कुंडली विशेषज्ञ।
Email: manishgautam0703@gmail.com
दूरभाष 7982530452