2 शुभ योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, सुखी वैवाहिक जीवन के लिए करें अचूक उपाय, रिश्ते में घुल जाएगी मिठास

Mahashivratri 2024 : भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की खुशी में शिवरात्रि का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 8 मार्च 2024 को मनाई जा रही है।

By :  Desk
Updated On 2024-02-17 09:14:00 IST
mahashivratri 2024 upay

(रुचि राजपूत)

Mahashivratri 2024 Shubh Yoga: महाशिवरात्रि हिंदुओं का प्रमुख धार्मिक पर्व है। ये पर्व फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। महाशिवरात्रि के दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इस दिन सभी शिव भक्त व्रत रखते हैं, विधि विधान से पूजा और रुद्राभिषेक भी करते हैं। महाशिवरात्रि साल में एक बार मनाई जाती है। इस दिन शिव जी ने वैराग्य जीवन त्याग कर माता पार्वती संग विवाह करके गृहस्थ जीवन की शुरुआत की थी। महाशिवरात्रि पर हर साल सर्वार्थ सिद्ध योग का निर्माण होता है इस बार इस योग के अलावा अन्य कुछ योगों का भी निर्माण हो रहा है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ-साथ शिव और सिद्ध योग का निर्माण हो रहा है। इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे।

महाशिवरात्रि के शुभ योग
महाशिवरात्रि के दिन मुहूर्त के हिसाब से पूजा करने से भगवान शिव और माता पार्वती की भक्तों पर असीम कृपा बनी रहती है, इसलिए इस दिन शुभ मुहूर्त में पूजा, शिव स्तुति, शिव चालीसा, रुद्राभिषेक और भगवान भोलेनाथ की आरती करना चाहिए।

सर्वार्थ सिद्धि योग और शिवयोग 
सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6:38 से सुबह 10:41 तक रहेगा। शिवयोग महाशिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त से लेकर अगले दिन 12:46 तक रहेगा। सिद्ध योग सूर्योदय से लेकर 10:41 तक रहेगा। इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र आरंभ हो जाएगा। यह दोनों नक्षत्र विवाह के योग्य बहुत ही शुभ हैं। इस नक्षत्र में किए गए विवाह पर माता पार्वती और भगवान शिव की असीम कृपा बनी रहती हैं।

सुखी वैवाहिक जीवन का उपाय
ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार अगर इन शुभ मुहूर्त में दंपत्ति साथ में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना और अभिषेक करते हैं, तो इससे वैवाहिक जीवन में मधुरता और प्रेम अधिक बढ़ता है। उनके जीवन से क्लेश और नकारात्मकता दूर होने लगती है। महाशिवरात्रि के दिन सभी को अपने सपरिवार के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूरे मन और भक्ति भाव से पूजा, अभिषेक और हवन करना चाहिए। इससे घर में खुशहाली का माहौल बना रहता है और सभी परिवार वालों के साथ स्नेह बढ़ता है।

Similar News