Weather Update: महाराष्ट्र और तेलंगाना में फिर भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

IMD ने महाराष्ट्र और तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। किसानों को सतर्क रहने की सलाह और कई जिलों में बाढ़ की संभावना जताई गई है।

Updated On 2025-09-28 11:55:00 IST

महाराष्ट्र और तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों को सतर्क रहने की सलाह

Maharashtra-Telangana Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के चलते महाराष्ट्र और तेलंगाना में एक बार फिर मूसलाधार बारिश शुरू हो गई है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने 26 से 29 सितंबर तक महाराष्ट्र के कई जिलों में तेज वर्षा की चेतावनी जारी की है। राज्य सरकार के अनुसार, 5 अक्टूबर से पहले मानसून की वापसी की संभावना नहीं है।

कहां-कहां होगी भारी बारिश?

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, कोल्हापुर (घाट क्षेत्र) नांदेड़, लातूर, धाराशिव, गढ़चिरौली, चंद्रपुर और यवतमाल जिले में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मराठवाड़ा और विदर्भ के अन्य हिस्सों में भी मध्यम से हल्की बारिश की संभावना जताई है। इन अलाकों में बादल भी छाए रहेंगे।

किसानों को दी गई सलाह

राज्य कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे बारिश के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाएं। कटी हुई फसलों को सुरक्षित रखने के उपाय करें। साथ ही तेज हवाओं और जलभराव से बचाव के इंतजाम करें।

50 लाख हेक्टेयर की फसलें बर्बाद 
राज्य सरकार ने 50 लाख हेक्टेयर भूमि पर फसलों की बर्बादी की पुष्टि की है। उसने 2215 करोड़ की आर्थिक सहायता राशि भी स्वीकृत की है। केंद्र से अतिरिक्त फंड की मांग की गई है।

नदियों और बांधों में जलस्तर बढ़ा

कोंकण, दक्षिणी मराठवाड़ा और पश्चिमी महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में बांधों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है क्योंकि बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

तेलंगाना में हालात बिगड़े, हैदराबाद में हाई अलर्ट

तेलंगाना के हैदराबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मूसी नदी में जलस्तर बढ़ने से 55 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। हिमायतसागर और उस्मानसागर जलाशयों के गेट खोलने पड़े। राहत शिविरों में भोजन व चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

GHMC आयुक्त आर. वी. कर्नन ने स्थिति पर निगरानी बढ़ा दी है। आईएमडी ने 27 सितंबर को तेज हवाओं और अंधड़ के साथ अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

बिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट 

बिहार के 19 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने 1 अक्टूबर तक मानसून एक्टिव रहने का अनुमान जताया है। बताया कि शुक्रवार को पटना, किशनगंज, नालंदा, बक्सर में बारिश हुई। आज शनिवार को 19 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। जबकि, 19 जिलों में तेज हवाओं के साथ पानी गिर सकता है। 

हिमाचल से मानसून की विदाई, बाढ़-बारिश से 454 मौतें 

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार (26 सितंबर) को मानसून की विदाई हो गई। 13 शहरों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर रहा। यहां 20 जून को मानसून दाखिल हुआ था। पूरे मानसून सीजन 1,023 mm बारिश रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से 40% अधिक है। इस दौरान बादल फटने की 47, बाढ़ की 98 और लैंडस्लाइड की 148 घटनाएं हुईं। जिनमें 454 लोगों ने जान गवां दी। 50 लोग अब भी लापता हैं। 498 लोग घायल हो गए। 

मौसम विभाग के निर्देशों का करें पालन 

महाराष्ट्र और तेलंगाना में मौजूदा मौसम वहां की परिस्थितियां कृषि, यातायात और जनजीवन पर व्यापक असर डाल रही हैं। प्रशासन ने बचाव और राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं। आम जनता और किसान भाइयों को सलाह दी गई है कि वे स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें।

Tags:    

Similar News