Today's Breaking News 3 July: IPS राजीव शर्मा बने राजस्थान के नए DGP, समिक भट्टाचार्य बंगाल BJP के नए अध्यक्ष, झारखंड में मालगाड़ी पटरी से उतरी
देश-दुनिया की गुरुवार (3 जुलाई) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-
रविवार (6 जुलाई) की ताजा ब्रेकिंग खबरें।
Today's Breaking News 3 July: देश में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने गुरुवार को राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत 11 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बुधवार को घाना का सर्वोच्च सम्मान 'द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना' से सम्मानित किया गया। घाना यात्रा का आज दूसरा दिन है। गुरुवार को संसद के जॉइंट सेशन को संबोधित करेंगे। इसके बाद त्रिनिदाद के लिए रवाना होंगे। अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था पहलगाम से रवाना होगा। जत्था चंदनवाड़ी से होते हुए शेषनाग पहुंचेगा। इंग्लैंड और इंडिया के बीच दूसरा टेस्ट का दूसरा दिन है। दोपहर 3.30 बजे से बर्मिंघम में खेला जाएगा। इंडोनेशिया में 65 लोगों को लेकर जा रही फेरी (मध्यम आकार की नाव) डूब गई। फेरी डूबने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। इसी तरह देश-दुनिया की गुरुवार (3 जुलाई) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।
Today's Breaking News 3 July 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-
ममता बनर्जी ने अमित शाह को लिखा पत्र, नीतिगत हस्तक्षेप की मांग
पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कहा, भड़काऊ सोशल मीडिया सामग्री और साइबर अपराध के बढ़ते प्रभाव के लिए कड़े विधायी और नीतिगत हस्तक्षेप की आवश्यकता है। पत्र में कहा गया है, ऐसे कड़े विधायी प्रावधानों की तत्काल आवश्यकता है जो साइबरस्पेस में आपराधिक इरादे से किए गए भड़काऊ सामग्री और कृत्यों के निर्माण और प्रसार के खिलाफ एक प्रभावी निवारक के रूप में कार्य कर सकें।
दिल्ली: एम्स ट्रॉमा सेंटर में एक इलेक्ट्रिक ट्रांसफॉर्मर में लगी आग
दिल्ली: नई दिल्ली के एम्स ट्रॉमा सेंटर में एक इलेक्ट्रिक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। मौके पर कुल 8 दमकल गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझा दी गई। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
फायर ऑफिसर मनोज महलावत ने बताया, हमें दोपहर 3.35 बजे ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना मिली। गर्मी के कारण आग लग गई। ऑपरेशन में कुल 8 दमकल गाड़ियां शामिल थीं। कोई हताहत नहीं हुआ है। आग बुझा दी गई है।
IPS राजीव शर्मा राजस्थान के नए DGP
राजस्थान को नया पुलिस महानिदेशक (DGP) मिल गया। सरकार ने सीनियर IPS अधिकारी राजीव कुमार शर्मा को राज्य का नाया डीजीपी नियुक्त किया है।
पवित्र अमरनाथ गुफा से बाबा बर्फानी की पहली आरती।
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष बने समिक भट्टाचार्य
पश्चिम बंगाल भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान हो गया। पार्टी ने समिक भट्टाचार्य को सर्वसम्मति से बंगाल बीजेपी का अध्यक्ष का नियुक्त किया है। वह केंद्रीय मंत्री सुकांता मजूमदार का स्थान लेंगे। सुकांता मजूमदार ने गुरुवार को समिक भट्टाचार्य को पार्टी का झंडा सौंपा। कहा, यह लगातार चलने वाली रिले रेस है। अब तक मेरे नेतृत्व में ये लड़ाई लड़ी जा रही थी। अब हमारे नए अध्यक्ष के नेतृत्व में ममता सरकार को उखाड़ फेंकने की लड़ाई लड़ी जाएगी।
बेंगलुरु भगदड़: ASP बरमानी ने मांगा VRS, CM सिद्दरमैया पर आरोप
बेंगलुरु भगदड़ केस कर्नाटक सरकार के लिए नित नई चुनौतियां खड़ा कर रहा है। अब एडिशनल एसपी नारायण बरमानी ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा सौंप दिया। है। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री जी. परमेश्वर द्वारा शांत करने के बार-बार प्रयासों के बावजूद वह अडिग हैं। कहा, मेरे आत्मसम्मान को अपूरणीय क्षति पहुंचाई गई है।
झारखंड में मालगाड़ी पटरी से उतरी, रेलवे ट्रैक बंद
झारखंड के साहेबगंज में गुरुवार को एक मालगाड़ी ट्रैक पर खड़े दूसरे मालगाड़ी के डिब्बों से टकरा गई और पटरी से उतर गई। मालगाड़ी में पत्थर भरा हुआ था। हादसे के बाद रेलवे ट्रैक बाधित हो गया है। मौके पर RPF और स्थानीय प्रशासन की टीम पहुंची। रेलवे ट्रैक को खोलने का काम जारी है। हादसे में किसी की जान को नुकसान की खबर नहीं है।
संसद का मानसून सत्र 21 से, 19 को सर्वदलीय बैठक
केंद्र सरकार ने संसद के मानसून सत्र को लेकर 19 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू हो रहा है और 21 अगस्त तक चलेगा: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू
दिल्ली में मां और बेटे की हत्या
दिल्ली के लाजपत नगर-1 इलाके में महिला रुचिका सैवानी (42) और उसके बेटे कृष सैवानी (14) की लाश उनके घर से बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी 24 साल का मुकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह रुचिका के कपड़ों की दुकान पर ड्राइवर और हेल्पर का काम करता था। यह घटना मंगलवार की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मुकेश घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे पकड़ लिया गया है। हत्या के कारणों और घटनाक्रम की जांच जारी है।
अमरनाथ में पहली आरती हुई
अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है। गुरुवार सुबह बाबा अमरनाथ की पहली आरती की गई। पहला जत्था बालटाल और नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप से रवाना अमरनाथ गुफा के लिए रवाना हुआ। इस दौरान श्रद्धालु 'हर हर महादेव' और 'बम बम भोले' के जयकारे लगाते रहे।