Today's Breaking News 21 june: 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट, ईरान से 290 भारतीय लौटे दिल्ली
देश-दुनिया की शनिवार (21 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-
सोमवार 23 जून 2025 की ताजा ब्रेकिंग खबरें।
Today's Breaking News 21 June 2025: 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शनिवार को मनाया जा रहा है। देशभर में एक लाख से अधिक स्थानों पर सामूहिक योग प्रदर्शन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में राष्ट्रीय कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे। 2.5 लाख लोग एक साथ योग करेंगे। भारत में मानसूनी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, एमपी सहित 22 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारत-इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट का दूसरा दिन है। लीड्स के मैदान पर इंडिया ने पहले दिन 351 रन बनाए हैं। भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। इसी तरह देश-दुनिया की शनिवार (21 जून) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।
Today's Breaking News 21 June 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-
UP पुलिस पेपर लीक केस, मास्टर माइंड अजय उर्फ पप्पन गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर में पुलिस ने पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी अजय उर्फ पप्पन को गिरफ्तार किया है। वह एसटीएफ की छापेमारी से बचने के लिए 15 महीने से फरार था। शाहपुर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर ₹10,000 का इनाम घोषित किया था। एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल (आईपीएस) ने गिरफ्तारी की जानकारी साझा की
दिल्ली: छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाकू घोंपा
दिल्ली के खजूरी खास में एक युवक को लड़की को परेशान करने से रोकने की कोशिश करने पर चाकू घोंप दिया गया। पुलिस ने बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी चमन (20) को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक शिकायतकर्ता नाबालिग है। दो एफआईआर दर्ज की गई हैं और पीएस खजूरी खास अधिकारियों द्वारा आगे की जांच जारी है: दिल्ली पुलिस
ब्राज़ील: पाउलो राज्य में हॉट एयर बैलून दुर्घटनाग्रस्त, 8 की मौत
ब्राज़ील के साओ पाउलो राज्य में शनिवार सुबह एक हॉट एयर बैलून दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब बैलून एक पहाड़ी इलाके के ऊपर उड़ रहा था और अचानक तकनीकी खराबी या तेज़ हवाओं के कारण नियंत्रण से बाहर हो गया।
100 करोड़ के फर्जीवाड़े में बिहार-झारखंड के 7 ठिकानों पर CBI की रेड
सीबीआई ने फर्जी निर्यात बिल और करीब 100 करोड़ के फर्जी जीएसटी दावों से जुड़े मामले में बिहार-झारखंड में 7 जगहों पर छापेमारी की। एफआईआर में सीमा शुल्क के पूर्व अतिरिक्त आयुक्त, अन्य अधिकारियों और 29 अन्य लोगों के नाम हैं। सात सोने की छड़ें, दस्तावेज और फोन जब्त किए गए। आरोपियों ने कथित तौर पर फर्जी निर्यात के जरिए फर्जी रिफंड की सुविधा दी
दिल्ली-पटना एयर इंडिया फ्लाइट की बनारस में इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुआ एयर इंडिया का एक विमान शुक्रवार को खराब मौसम की वजह से बनारस (वाराणसी) एयरपोर्ट पर आपात रूप से उतारा गया। मौसम में अचानक बदलाव और पटना एयरस्पेस में कम दृश्यता के चलते पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमान को वाराणसी डायवर्ट कर दिया।
ईरान से 290 भारतीय लौटे दिल्ली
ईरान और इजराइल संघर्ष के बीच ऑपरेशन सिंधु के तहत शुक्रवार देर रात 290 भारतीय नागरिक दिल्ली लौटे। इनमें से ज्यादातर कश्मीर के छात्र है। इसके अलावा कुछ यात्री दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल से भी हैं। विदेश मंत्रालय के सचिव अरुण कुमार चटर्जी ने बताया कि इन 290 में से 190 कश्मीर के छात्र हैं। इससे पहले 19 जून को 110 छात्र आर्मेनिया और दोहा के रास्ते भारत पहुंचे थे। दो अन्य फ्लाइट्स शनिवार को आएंगी।
इजराइल-ईरान जंग का 9वां दिन
इजराइल-ईरान के बीच जारी संघर्ष का शनिवार को 9वां दिन है। 8 दिनों में इजराइल में 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 900 से ज्यादा घायल हुए हैं। वहीं ईरान में 657 लोगों की मौत हुई है जबकि 2000 से ज्यादा घायल हैं। इजराइल के विदेश मंत्री गिडोन सार ने दावा किया है कि इजराइली सेना के हमलों ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को 2-3 साल के लिए पीछे धकेल दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा-इजराइल के पास इतनी क्षमता नहीं है कि वह ईरान के फोर्डो परमाणु ठिकाने को पूरी तरह नष्ट कर सके।
आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मानसून उत्तर भारत में पहुंच गया है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में एंट्री कर ली है। अब केवल दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में ही मानसून का पहुंचना बाकी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन में इन राज्यों में भी मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम त्रिपुरा, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, कोंकण-गोवा, बिहार, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, जम्मू कश्मीर और पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
PM मोदी बोले- योग ने दुनिया को जोड़ा, ये सुखद
11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शनिवार(21 जून) को मनाया जा रहा है। देशभर में एक लाख से अधिक स्थानों पर सामूहिक योग प्रदर्शन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में राष्ट्रीय कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि योग का मतलब होता है, जोड़ना। और ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरी दुनिया को जोड़ा है।