Today's Breaking News 1 July: हिमाचल प्रदेश: खाईं में गिरी बस, 40 यात्री घायल, शिवकाशी पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 की मौत, मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र समेत 9 राज्यों को मिलेंगे नए BJP अध्यक्ष

देश-दुनिया की मंगलवार (1 जुलाई) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Updated On 2025-07-02 06:51:00 IST

देश-दुनिया की मंगलवार (1 जुलाई) की ताजा खबरें और लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ें।  

Today's Breaking 1 July : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरक्षनाथ आयुष विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी। तेलंगाना, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान होगा। डिजिटल इंडिया की 10वीं वर्षगांठ पर आज देशभर में ‘मेडिएशन फॉर द नेशन’ अभियान शुरू होगा। 90 दिन यानी 30 सितंबर 2025 तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य अदालतों में चल रहे पुराने विवादों को मिल-जुलकर सुलझाना है। भारतीय नौसेना में आज INS तमाल शामिल होगा। इसका कमीशन रूस में होगा। इसी तरह देश-दुनिया की मंगलवार (1 जुलाई) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।

Today's Breaking News 1 July 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-


Live Updates
2025-07-01 16:16 IST

थाईलैंड के प्रधानमंत्री पेटोंगटार्न शिनवात्रा पद से निलंबित

थाईलैंड की संवैधानिक अदालत ने प्रधानमंत्री पेटोंगटार्न शिनवात्रा को पद से निलंबित कर दिया है। यह फैसला एक लीक हुई फोन कॉल की जांच लंबित रहने तक लिया गया है, जिसमें उनका कथित संबंध कंबोडिया के एक पूर्व नेता से सामने आया था। अदालत ने नैतिकता के उल्लंघन से जुड़ी याचिका पर विचार करते हुए सात के मुकाबले दो मतों से उन्हें निलंबित करने का निर्णय लिया।

2025-07-01 12:45 IST

महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा, नाना पटोले निलंबित 

महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान आज विपक्ष और सरकार के बीच तीखी झड़प देखने को मिली। कांग्रेस विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले को सदन की कार्यवाही में अवरोध डालने के आरोप में दिनभर के लिए निलंबित कर दिया गया।

2025-07-01 12:43 IST

हिमाचल प्रदेश: खाईं में गिरी बस, 40 यात्री घायल

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ उपमंडल में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HRTC) की बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे कम से कम 40 यात्री घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब बस नालागढ़ से भरतगढ़ की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि मोड़ पर चालक का बस से नियंत्रण हट गया और वाहन सीधे खाई में जा गिरा।

2025-07-01 12:40 IST

तेलंगाना में एन. रामचंदर राव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष घोषित

तेलंगाना में एन. रामचंदर राव भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए गए। वह जी किशन रेड्डी की जगह लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद एन. रामचंदर राव ने राष्ट्रीय नेतृत्व और पार्टी के सीनियर नेताओं के प्रति आभार जताया। कहा, निश्चित ही में उनके भरोसे पर खरा उतरूंगा। साथ ही पूरी लगन और निष्ठा से मेहनत करूंगा। हमारा लक्ष्य अगले चुनावों में तेलंगाना में सत्ता प्राप्त करना है। 



2025-07-01 12:36 IST

मुंबई: NCP-SCP ने लगाए गजनी सरकार के पोस्टर 

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए NCP-SCP ने अनोखा विरोध किया है। NCP-SCP विधायक रोहित पवार ने 'गजनी सरकार' का पोस्टर दिखाते हुए बताया कि महाराष्ट्र सरकार को एक बीमारी है कि वह सत्ता पाने के लिए कुछ भी वादा करती है, लेकिन सत्ता पाते ही वादा भूल जाती है। इसलिए हमने इसे गजनी सरकार नाम दिया है।

रोहित पवार के मुताबिक, चुनाव के समय कहा गया कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे, किसानों को दिन में बिजली देंगे, फसल बीमा और लाडली बहन योजना को लेकर लुभावने वादे किए गए है, लेकिन चुनाव बाद इन बारे में कोई बात नहीं कर रहा। चुनावी घोषणापत्र में भी ये चीजें लिखी थीं, लेकिन अब भूल गए। आज महाराष्ट्र कृषि दिवस है, लिहाजा सरकार को याद दिलाना चाहते हैं कि आप ये वादे भूल गए हैं। 

2025-07-01 12:30 IST

पंजाब: GST कलेक्शन में 44% की वृद्धि 

चंडीगढ़। पंजाब जीएसटी कलेक्शन में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है। मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि देशभर में GST कलेक्शन 14% बढ़ा है, लेकिन पंजाब एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसकी वृद्धि 44% से ज्यादा है। मैं पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धन्यवाद देता हूं। जिनके मार्गदर्शन में पंजाब सरकार ईमानदारी से काम कर रही है। पंजाब में अकाली दल और भाजपा सरकार थी तो केवल 4 से 5% की वृद्धि देखी गई, लेकिन जब से AAP की सरकार आई है तब से लगातार वृद्धि हो रही है। इससे पता चलता है कि पंजाब में ईमानदार और नेक नीति वाली सरकार आई है।

2025-07-01 11:25 IST

तमिलनाडु:  शिवकाशी पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 की मौत

तमिलनाडु के शिवकाशी स्थित पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह जोरदार धमाका हुआ। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 5 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

2025-07-01 08:26 IST

तेलंगाना: सिगाची फार्मा अग्निहादसे में 34 ने गंवाई जान, मुआवजे की मांग  

तेलंगाना | संगारेड्डी SP परितोष पंकज के मुताबिक, सिगाची फार्मा कंपनी में आग लगने से 34 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। तेलंगाना के मंत्री दामोदर राजा नरसिम्हा ने बताया कि सरकार कंपनी के प्रबंधन से अनुग्रह राशि दिए जाने के बारे में चर्चा कर रही है। पीड़ित परिवारों को एक सम्मानजनक राशि दी जाएगी। सरकार भी अपने स्तर पर मदद कर रही है, लेकिन मृतकों के परिजनों की देखभाल करना कंपनी की भी जिम्मेदारी है। 

2025-07-01 08:22 IST

केरल : सीनियर IPS रवादा ए चंद्रशेखर डीजीपी बने, आज संभालेंगे पद 

केरल के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवादा ए चंद्रशेखर केरल पुलिस महानिदेशक-सह-राज्य पुलिस प्रमुख बने। आज मंगलवार सुबह वह कार्यभार संभालने के लिए तिरुवनंतपुरम स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचे।

2025-07-01 08:19 IST

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर अमेरिका पहुंचे  

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी पहुंचे। यहां उनकी मुलाकात अमेरिका के उच्चाधिकारियों से होगी। इस समय भारत और अमेरिका ट्रेड डील पर अति महत्वपूर्ण चर्चा चल रही है। ऐसे में विदेश मंत्री का दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 



Tags:    

Similar News