Sonia Gandhi: सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर निगरानी रख रही है। अभी तक कोई मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं हुआ है।

Updated On 2025-06-15 22:32:00 IST

दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी, तबीयत बिगड़ने पर हुईं एडमिट

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, उनकी सेहत रविवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया।

डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनकी स्थिति पर करीबी निगरानी रख रही है। हालांकि अब तक अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

7 जून को भी बिगड़ी थी तबीयत

इससे पहले 7 जून को सोनिया गांधी को शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भी एक रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया था, जहां से उन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था।

वहीं फरवरी 2025 में भी उन्हें पेट दर्द की शिकायत के बाद सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय भी वे गैस्ट्रो स्पेशलिस्ट की देखरेख में रहीं और एक दिन बाद छुट्टी दे दी गई थी।

अमेरिका में भी करवा चुकी हैं इलाज

सितंबर 2022 में सोनिया गांधी स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अमेरिका भी गई थीं। यह यात्रा पहले COVID-19 के चलते टाल दी गई थी। उनके साथ उस दौरान राहुल गांधी भी थे। इस वजह से उन्होंने संसद के मानसून सत्र के कई महत्वपूर्ण दिन मिस किए थे।

उनके अमेरिका रवाना होने से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी में बड़े स्तर पर संगठनात्मक बदलाव किए गए थे, जिसे उन्होंने खुद मॉनिटर किया था।

Tags:    

Similar News