RBI Result On Repo Rate: दशहरे से पहले RBI का बड़ा फैसला, नहीं बदला रेपो रेट, जानें फायदा

RBI Result On Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की एमपीसी बैठक के नतीजे आ गए हैं। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि रेपो रेट में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Updated On 2025-10-01 11:29:00 IST

RBI Result On Repo Rate

RBI Result On Repo Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के नतीजे सामने आ गए हैं। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने जानकारी दी कि रेपो रेट में इस बार भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी आपके होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन की EMI पर फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा। अगस्त के बाद अब अक्टूबर 2025 में भी ब्याज दरें 5.5% पर स्थिर रखी गई हैं।

गवर्नर ने बैठक के दौरान देशवासियों को दशहरा और गांधी जयंती की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है। RBI ने SDF रेट 5.25% और MSF रेट 5.75% पर बरकरार रखा है।

इंडियन इकोनॉमी की रफ्तार

इस बार RBI ने जीडीपी ग्रोथ को लेकर भी अच्छी खबर दी है। FY26 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.8% कर दिया गया है। घरेलू मांग, बढ़ते निवेश और स्थिर आर्थिक माहौल के कारण यह बदलाव किया गया है।

  1. Q2 अनुमान: 7%
  2. Q3 अनुमान: 6.4%
  3. Q4 अनुमान: 6.2%

महंगाई से मिलेगी राहत

RBI ने महंगाई को लेकर भी गुड न्यूज दी है। दरअसल, केंद्रीय बैंक ने महंगाई दर के जो नए अनुमान पेश किए हैं, वो राहत भरे हैं। FY26 के लिए रिटेल महंगाई के 3.1% से घटाकर 2.6% पर आने का अनुमान जताया गया है। रिजर्व बैंक का कहना है कि देश में लागू किए गए GST रिफॉर्म्स से महंगाई पर असर पड़ेगा और ये कम होगी। 

क्या होता है रेपो रेट?

रेपो रेट वह ब्याज दर होती है, जिस पर RBI बैंकों को कर्ज देता है। जब RBI इसे घटाता है तो बैंकों को सस्ता लोन मिलता है और वे ग्राहकों को भी कम ब्याज दर पर लोन देते हैं। इससे Home Loan, Auto Loan और Personal Loan की EMI घट जाती है। वहीं रेपो रेट बढ़ने पर EMI भी बढ़ जाती है।

Tags:    

Similar News