'समय बदलेगा, सज़ा भी मिलेगी': राहुल गांधी की चुनाव आयोग को चेतावनी; 'वोट चोरी' मामले में नया Video

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव चोरी मामले में एक और वीडियो जारी किया है। भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलीभगत कर उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में लोकतंत्र के साथ विश्वासघात किया है।

Updated On 2025-08-08 10:20:00 IST

वोट चोरी: राहुल गांधी का एक और वीडियो, चुनाव आयोग और बीजेपी पर गंभीर आरोप 

Rahul Gandhi Vote Chori Video: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को नया वीडियो जारी कर चुनाव आयोग (EC) पर वोट चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। कहा, यह सिर्फ चुनावी घोटाला नहीं बल्कि संविधान और लोकतंत्र के साथ विश्वासघात है। निर्वाचन आयोग के साथ इसमें भाजपा भी मिली हुई है।

राहुल गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर वीडियो पोस्ट कर खुली चेतावनी दी। कहा, देश के गुनहगारों को यह सुन लेना चाहिए कि समय बदलेगा और सज़ा भी मिलेगी। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के उस सवाल का भी जवाब दिया है, जिसमें उसने शपथ के सबूत पेश करने को कहा है।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर पलटवार करते हुए कहा कि मेरा वचन ही मेरी शपथ है। मैंने जो कहा है, वह सार्वजनिक रूप से कहा है और चुनाव आयोग के आंकड़ों का ही हवाला दिया है।

राहुल गांधी ने दावा गुरुवार को दिल्ली में प्रेस कान्फ्रेंस कर कर्नाटक की एक विधानसभा क्षेत्र में करीब एक लाख फर्जी वोटर जोड़े जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि किसी में असली पता गायब है तो किसी में पिता का नाम नहीं हैं। एक ही पते पर सैकड़ों वोट रजिस्टर्ड हैं। कई लोगों के नाम सूची कई जगह दर्ज हैं। उदाहरण के तौर पर उन्होंने बैंगलोर मध्य लोकसभा क्षेत्र का जिक्र किया।

6 राज्यों में चुनावी गड़बड़ी का आरोप

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी को लंबे समय से संदेह है कि जनता की मनोदशा एक तरफ होती है, लेकिन नतीजे दूसरी तरफ आते हैं। उन्होंने उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक विधानसभा चुनावों में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कहा, इन राज्यों में स्पष्ट रूप से हमारी सरकारें बन रहीं थीं।

राहुल ने साझा किए व्यक्तिगत अनुभव

राहुल गांधी ने वीडियो में बताया कि उनका जन्म एक राजनीतिक परिवार में हुआ है। 1980 में वह उनकी बहन प्रियंका के साथ मिलकर चुनावी पोस्टर बनाते थे। पिछले 20 साल से खुद चुनाव लड़ रहा हूं। इसलिए चुनाव प्रक्रिया को मैं गहराई से समझता हूं। मतदान केंद्र, मतदाता सूची, सब कुछ।

राजनीतिक माहौल पर असर

राहुल गांधी के इन आरोपों से आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों से पहले सियासी तापमान और बढ़ने की संभावना है। भाजपा और चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया पर अब सबकी नजरें टिकी हैं।

Tags:    

Similar News