EC Conference: जब 'पेजर' ब्लास्ट हो सकता है, तो क्या EVM हैक नहीं हो सकती? इस सवाल पर चुनाव आयुक्त ने क्या कहा? जानें

Assembly election 2024: जब 'पेजर' ब्लास्ट हो सकता है, तो क्या EVM हैक नहीं हो सकती? इस सवाल का चुनाव आयुक्त ने एक लाइन में जवाब दिया है।

Updated On 2024-10-15 20:14:00 IST
जब 'पेजर' ब्लास्ट हो सकता है, तो क्या EVM हैक नहीं हो सकती?

Assembly election 2024: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने मंगलवार, 15 अक्टूबर को झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम पर उठने वाले सवालों पर भी जवाब दिया। जब उनसे सवाल किया या है कि जब पेजर ब्लास्ट सकता है, तो ईवीएम को हैक क्यों नहीं किया जा सकता? मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस सवाल का जवाब एक लाइन में दिया है।

पेजर ब्लास्ट सकता है, तो ईवीएम को हैक क्यों नहीं?
विपक्षी नेताओं द्वारा आए दिन ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल उठाए जाते हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने ईवीएम पर संदेह जताते हुए सवाल किया, "अगर इजरायल पेजर और वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल करके कथित तौर पर व्यक्तियों को निशाना बना सकता है, तो ईवीएम की सुरक्षा के लिए इसका क्या मतलब है?"

अब, चुनाव आयोग ने इस सवाल का जवाब दिया है। चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि ईवीएम किसी भी डिवाइस से कनेक्ट नहीं होते हैं और इसलिए उन्हें हैक नहीं किया जा सकता है। लेकिन पेजर से छेड़छाड़ की जा सकती है क्योंकि वे कनेक्ट होते हैं।

क्या होता है पेजर?
पेजर एक पेजिंग नेटवर्क से जुड़े होते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, वायरलेस पेजर एक विशेष कोड का उपयोग करते हैं जिसे पूरा वायरलेस पेजिंग सिस्टम समझता है। इजरायल ने इसके जरिए लेबनाम में हमला किया, जिसके बाद से पेजर चर्चा में है।

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान
चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र में सिंगल फेज और झारखंड में 2 चरणों में मतदान होगा। झारखंड में पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को होगा, जबकि दूसरे फेज के लिए वोटिंग 20 नवंबर को होगी। वहीं, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होगा। दोनों राज्यों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

Similar News