Olympics: विनेश अयोग्य घोषित, देशभर में आक्रोश; अमित शाह, राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों ने जताया विरोध

Olympics: पेर‍िस ओलंप‍िक 2024 में भारत को तगड़ा झटका लगा है। भारत की ओर से रेसलिंग खेल रही विनेश फोगाट को पेर‍िस ओलंप‍िक में अयोग्य घोष‍ित किया गया है।

Updated On 2024-08-07 16:04:00 IST
Vinesh Phogat Disqualified

Olympics: पेर‍िस ओलंप‍िक 2024 में भारत को तगड़ा झटका लगा है। भारत की ओर से रेसलिंग खेल रही विनेश फोगाट को पेर‍िस ओलंप‍िक में अयोग्य घोष‍ित किया गया है। बुधवार को फाइनल मैच के दौरान विनेश का वजन 50 किलोग्राम वर्ग में 100 ग्राम अधिक पाया गया। जिसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। फाइनल मुकाबला में विनेश के बाहर होने से देशभर में आक्रोश है और सभी लोग इसका विरोध कर रहे हैं।

भारतीयों की उम्मीदें टूटी
विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि ओलंपिक में विनेश फोगाट की हार ने करोड़ों भारतीयों की उम्मीदें जरूर तोड़ दी हैं, लेकिन उनका खेल करियर शानदार है। जो विश्व चैंपियन को हराने के गौरव से चमक रहा है। यह काफी दुर्भाग्य है और उसके अग्रणी करियर में एक अपवाद मात्र है। मुझे यकीन है कि हमेशा की तरह विजेता बनकर वापसी करेगी। विनेश को हमारी ओर से शुभकामनाएं और समर्थन हमेशा उनके साथ है।

देश आपकी ताकत बनकर खड़ा: राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने विनेश के अयोग्य घोषित होने पर कहा कि विश्वविजेता पहलवानों को हराकर फाइनल में पहुंची भारत की शान विनेश फोगाट का तकनीकी आधार पर अयोग्य घोषित किया जाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि भारतीय ओलंपिक संघ इस निर्णय को मजबूती से चैलेंज कर देश की बेटी को न्याय दिलाएगा। विनेश हिम्मत हारने वालों में से नहीं हैं, वह अखाड़े में और अधिक मजबूती से वापसी करेंगी। विनेश ने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है। आज पूरा देश आपकी ताक़त बनकर आपके साथ खड़ा है।

पदक जीतने के काफी करीब थीं: हरभजन सिंह
AAP सांसद एवं पूर्व भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह ने पेरिस ओलंपिक 2024 को लेकर कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्हें बहुत कम अंतर से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। विनेश स्वर्ण पदक जीतने के बहुत करीब थीं और सभी को उनसे बहुत उम्मीदें थीं। जो हुआ वह बहुत निराशाजनक था।

Similar News