Vastu Shastri Khushdeep Bansal: वास्तु शास्त्री खुशदीप बंसल 65 करोड़ के फ्रॉड में अरेस्ट, 27 साल पहले संसद भवन का दूर किया था वास्तुदोष

Vastu Shastri Khushdeep Bansal Arrested: असम पुलिस आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर असम रवाना हो गई। असम प्रशासन के पास खुशदीप बंसल के नाम का गैर जमानती वारंट था। मालूम हुआ था कि वे सैनिक फार्म में रहते हैं। असम पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले दिल्ली पुलिस से संपर्क किया था। 

Updated On 2024-02-07 12:02:00 IST
Vastu Shastri Khushdeep Bansal Arrested

Vastu Shastri Khushdeep Bansal Arrested: देश-दुनिया में मशहूर वास्तुशास्त्री खुशदीप बंसल को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। खुशदीप को उनके भाई हरीश के साथ स्वायत्त परिषद में 65 करोड़ की जालसाजी के मामले में पकड़ा गया है।  इस घोटाले में मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस नेता का बेटा भी शामिल है। फिलहाल, दोनों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलीजेंस यूनिट (CI) ने बाराखंभा इलाके के पास स्थित मॉडर्न स्कूल से गिरफ्तार किया। 

असम पुलिस आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर असम रवाना हो गई। असम प्रशासन के पास खुशदीप बंसल के नाम का गैर जमानती वारंट था। मालूम हुआ था कि वे सैनिक फार्म में रहते हैं। असम पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले दिल्ली पुलिस से संपर्क किया था। 

संसद का वास्तुदोष किया था दूर
खुशदीप बंसल विभिन्न राज्य सरकार की परियोजनाओं और प्रतिष्ठित व्यवसायियों के रणनीतिक सलाहकार रहे हैं। 1997 में बंसल उस वक्त सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने यह दावा किया था संसद भवन की लाइब्रेरी में दोष था। लाइब्रेरी की वास्तुशिल्प में गड़बड़ी थी। यही कारण था कि सरकारें गिरीं। उन्होंने वास्तुदोष दूर करने का दावा किया था। 

2022 का है घोटाला
यह मामला 2022 का है। स्वायत्त परिषद के 65 करोड़ घोटाले में पांच आरोपी हैं। जिसमें बंसल का भी नाम है। दिल्ली स्थित सबरवाल ट्रेडिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के मालिक कमल सबरवाल ने बंसल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। कथित तौर पर बंसल ने दिल्ली पुलिस के सामने खुलासा किया कि उसने एक व्यक्ति को कमल सबरवाल से मिलवाया था। जिसने ठगी को अंजाम दिया। असम पुलिस का दावा है कि सभी आरोपियों ने व्यापक घोटाले को अंजाम देने में सहयोग किया था, जो अब सामने आ गया है।

Similar News