Dilip Ghosh Wedding: 61 की उम्र में दिलीप घोष करने जा रहें हैं शादी, जानें कौन है BJP नेता की दुल्हनिया

Dilip Ghosh Wedding: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों दिलीप घोष सुर्खियों में हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने 61 साल की उम्र में शादी रचाने जा रहे हैं।

Updated On 2025-04-18 11:42:00 IST
Dilip Ghosh Wedding

Dilip Ghosh Wedding: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों दिलीप घोष सुर्खियों में हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने 61 साल की उम्र में शादी रचाने जा रहे हैं। उनकी जीवनसंगिनी बनी हैं बीजेपी महिला मोर्चा की सक्रिय और लोकप्रिय नेता रिंकू मजूमदार, जिनकी उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। 

राजनीति से रिश्तों तक
दिलीप घोष का नाम राजनीति में उनकी आक्रामक शैली और बेबाक बयानों के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। रिंकू मजूमदार और घोष की मुलाकात तब हुई जब घोष प्रदेश अध्यक्ष थे और रिंकू महिला मोर्चा में सक्रिय थीं। दोनों के बीच समय के साथ रिश्ता गहरा हुआ और अब वह रिश्ता शादी में बदल गया है।

न्यू टाउन स्थित आवास में हुआ सादगी से विवाह समारोह
शादी का आयोजन कोलकाता के न्यू टाउन स्थित दिलीप घोष के आवास पर बेहद सादगी के साथ होगा। इस समारोह में दोनों पक्षों के चुनिंदा करीबी रिश्तेदार और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी के महिला मोर्चा से जुड़ी कुछ खास सदस्याएं भी इस खास मौके का हिस्सा बनेंगी।

रिंकू मजूमदार कौन हैं?
रिंकू मजूमदार बीजेपी महिला मोर्चा की सक्रिय सदस्य रही हैं और पार्टी में उनका योगदान काफी सराहनीय रहा है। वे तलाकशुदा हैं और एक बेटे की मां हैं, जो अब वयस्क हो चुका है। कोलकाता के सॉल्ट लेक सेक्टर V में एक आईटी कंपनी में कार्यरत है।

क्या शादी का होगा राजनीतिक असर?
सूत्रों की मानें तो यह शादी न सिर्फ दिलीप घोष की निजी जिंदगी का नया अध्याय है, बल्कि यह उनकी राजनीतिक छवि को भी एक नई दिशा दे सकती है। ऐसी अटकलें हैं कि वे फिर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो सकते हैं।
 

Similar News